सौतेली मां ने पीट-पीटकर तीन साल की बच्ची को मार डाला

Edited By Updated: 09 Apr, 2026 12:59 AM

stepmother beats three year old girl to death

बुलंदशहर जिले में पहासू थाना क्षेत्र के सुरजावली गांव में तीन साल की एक बच्ची की कथित तौर पर उसकी सौतेली मां द्वारा पिटाई किये जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची पर उसकी...

नेशनल डेस्क : बुलंदशहर जिले में पहासू थाना क्षेत्र के सुरजावली गांव में तीन साल की एक बच्ची की कथित तौर पर उसकी सौतेली मां द्वारा पिटाई किये जाने के बाद मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची पर उसकी सौतेली मां पूनम ने कथित तौर पर हमला किया था, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।

पुलिस का कहना है कि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि आरोपी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है। शिकारपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और प्रारंभिक जांच की।

उन्होंने कहा, '' पता चला है कि सौतेली मां ने बच्ची के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।" पुलिस ने कहा कि मामला दर्ज किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्यवाही चल रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!