8 साल की बच्ची की गला घोंटकर हत्या, मुठभेड़ के बाद आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 18 May, 2026 07:11 PM

8 year old girl strangled to death in bahraich

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में कथित तौर पर कक्षा तीन में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बच्ची की गला घोंटकर हत्या मामले के आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र के मथुरा गांव में कथित तौर पर कक्षा तीन में पढ़ने वाली आठ वर्षीय बच्ची की गला घोंटकर हत्या मामले के आरोपी को पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने सोमवार को बताया कि पुलिस हिरासत से भागा आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि 15 मई की रात मेवालाल की नातिन घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की गई। उन्होंने बताया कि 16 मई को बच्ची का शव घर के पास मक्के के खेत से मिला। उन्होंने बताया कि गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका जताई गयी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई और जांच में गांव के ही रहने वाले अरुण कुमार की भूमिका संदिग्ध मिली, जो रिश्ते में बच्ची का चाचा है।

अधिकारी ने बताया कि रविवार को हिरासत में पूछताछ में उसने हत्या स्वीकार की और साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ में उसने घटना के समय पहने कपड़े छिपाने की बात बताई, उन्होंने बताया कि साक्ष्य की बरामदगी के लिए पुलिस उसे अलीनगर गांव ले गई, जहां से वह फरार हो गया। उन्होंने बताया कि देर रात पुलिस ने इमामगंज बंधे के पास सोहबतिया मोड़ पर उसे घेर लिया और आत्मसमर्पण करने के लिये कहा, लेकिन उसने पुलिस पर गोली चला दी, और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गयी।

घायल आरोपी को शिवपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। उसके पास से 12 बोर का तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पवन कुमार ने बताया कि आरोपी मृतका का पट्टीदारी का चाचा लगता है, पुलिस उससे हत्या की वजह जानने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, मृतका पूजा के पिता अरविंद मुंबई में मजदूरी करते हैं। पूजा गांव के स्कूल में पढ़ती थी। उन्होंने बताया कि परिवार और आरोपी के बीच पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!