महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामला: CM फडणवीस ने दिए SIT जांच के आदेश, परीक्षा स्थगित, तीन संदिग्ध हिरासत में

Edited By Updated: 27 Jun, 2026 09:11 PM

maharashtra tet paper leak case cm fadnavis orders sit probe

महाराष्ट्र में रविवार को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के पेपर लीक होने की घटना के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) के गठन के आदेश दिए हैं।...

मुंबई: महाराष्ट्र में रविवार को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के पेपर लीक होने की घटना के बाद राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच दल (SIT) के गठन के आदेश दिए हैं। यह निर्णय शनिवार को परीक्षा स्थगित किए जाने के बाद लिया गया है।

SIT करेगी विस्तृत जांच
मुख्यमंत्री फडणवीस ने राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भूसे और पुलिस महानिदेशक सदानंद दाते से बात कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस जांच टीम का नेतृत्व ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त पंजाबराव उगले करेंगे।

ऐसे हुआ भंडाफोड़
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के निदेशक नंदकुमार बेडसे के अनुसार, 27 जून की सुबह पुलिस को भिवंडी में कुछ लोगों के पास TET प्रश्नपत्र होने की गोपनीय जानकारी मिली थी। भिवंडी पुलिस ने तुरंत छापेमारी की और परीक्षा परिषद के अधिकारियों को सत्यापन के लिए बुलाया। जांच के दौरान पाया गया कि जब्त किए गए दस्तावेजों के प्रश्न TET 2026 के वास्तविक प्रश्नपत्र से मेल खा रहे थे।

तीन संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने जाल बिछाकर इस मामले में तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जो प्रश्नपत्र बेच रहे थे। ठाणे जिले के कोंगांव पुलिस स्टेशन में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी
परीक्षा परिषद ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने और विस्तृत जांच सुनिश्चित करने के लिए इसे स्थगित किया गया है। परिषद की उपायुक्त प्रिया शिंदे ने मीडिया को बताया कि परीक्षार्थियों को घबराने की जरूरत नहीं है और वे अपनी पढ़ाई जारी रखें। उम्मीदवारों को दोबारा पंजीकरण (registration) कराने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही उन्होंने कहा परीक्षा की नई तारीख जल्द ही परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!