पार्क सर्कस हिंसा पर शुभेंदु अधिकारी बोले- कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी

Edited By Updated: 18 May, 2026 04:59 PM

suvendu adhikari warns park circus rioters strict action will be taken

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार धार्मिक नारेबाजी की आड़ में की जाने वाली तोड़फोड़ की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार धार्मिक नारेबाजी की आड़ में की जाने वाली तोड़फोड़ की घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को कड़ा संदेश देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकार पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने में जरा भी संकोच नहीं करेगी। कोलकाता के तिलजला में हाल में हुई 'बुलडोजर कार्रवाई' के खिलाफ प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया था।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma case: 'पूछते हैं पेट में किसका बच्चा है...' ट्विशा की मां के साथ आखिरी चैट हुई लीक, इंटरनेट पर मचा तहलका

 

पार्क सर्कस क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया, जिसमें कुछ अधिकारी घायल हो गये थे और कई वाहनों को नुकसान पहुंचा था। इस घटना को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ बैठक करने के बाद शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से कहा कि हिंसा में छह अधिकारी और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हुए हैं। उन्होंने कहा, ''इस घटना के सिलसिले में अब तक 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।'' शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ''लोग अपनी मांगों और शिकायतों को रख सकते हैं, लेकिन धार्मिक नारेबाजी करते हुए पथराव की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। मैं लोगों से अपील करता हूं कि वे ऐसे कृत्यों में शामिल न हों। यह न सोचें कि पिछली सरकार अभी भी सत्ता में है।''

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!