Edited By Anu Malhotra,Updated: 10 Dec, 2022 03:40 PM

आज के इस आधुनिक युग में लोग माॅडर्न और कामयाबी की दौड़ में खुद को भी भुलते जा रहे है नतीजन यह है कि लोगों में इतना स्ट्रेस बढ़ गया है कि मौत कब कहां कैसे बुलावा दे दे यह कोई नहीं जान पा रहा है। दरअसल, पिछले कुछ समय से देश में कई ऐसे मामले सामने आए...
नेशनल डेस्क: आज के इस आधुनिक युग में लोग माॅडर्न और कामयाबी की दौड़ में खुद को भी भुलते जा रहे है नतीजन यह है कि लोगों में इतना स्ट्रेस बढ़ गया है कि मौत कब कहां कैसे बुलावा दे दे यह कोई नहीं जान पा रहा है। दरअसल, पिछले कुछ समय से देश में कई ऐसे मामले सामने आए जिसमें लोग एक चंद सेकंड के अंदर ही प्राण त्याग दे रहे है। कोई शादी में वरमाला पहनाते ही दम तोड़ रहा है तो किसी को छींक आते ही मौत अपने जाल में लपेट ले रही है।
ऐसी घटनाओं को देखते हुए दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने चिंता जताई है। उन्होंने ट्विट कर ऐसी घटनाओं की जांच के आदेश दिए है।
स्वाति मालीवाल ने ट्विट कर लिखा है कि किसी की नाचते हुए एकदम मौत, कोई जिम करते हुए जान गँवा रहा है, कोई शादी करते हुए मर गयी! ये स्तिथि बेहद भयावह है। मैं सरकार को नोटिस जारी कर रही हूँ। इन मौतों का कारण क्या है? क्या कोई रीसर्च हुई है? जनता क्या सावधानी बरते?
बता दें कि पिछले दिनों यूपी के लखनऊ में एक दुल्हन की अचानक मौत हो गई। दुल्हन का नाम शिवांगी है और वह दूल्हे को जैसे ही वरमाला पहनाने स्टेज पर पहुंची अचानक चक्कर खाकर गिर पड़ी। जिसके बाद उसे तुरंत पास के हेल्थ सेंटर में पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक, दुल्हन की मौत हार्ट अटैक से हुई।
इसके अलावा हाल ही में यूपी के मेरठ में सड़क पर चलते-चलते एक युवक को छींक आई और उसी पल वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ा। कहा जा रहा है कि युवक को अचानक हार्ट अटैक आया और सिर्फ 2 सेकंड में उसकी जान चली गई।
एक्सपर्ट के अनुसार, देश में अचानक मृत्यु का सबसे बड़ा कारण अनियमित धड़कन है। धड़कन बढ़ने के साथ चक्कर, बदहवासी, बेहोशी या अत्यधिक बेचैनी प्रमुख लक्षण हैं।