Tata Car Lovers को तगड़ा झटका! 1 अप्रैल से महंगी हो जाएंगी गाड़ियां, जानें आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ?

Edited By Updated: 22 Mar, 2026 10:30 AM

tata car lovers will face the shock of inflation from april 1

देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि 1 अप्रैल 2026 से उसके सभी इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) यानी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी...

Tata Motors Price Hike : देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने नए वित्त वर्ष की शुरुआत से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। कंपनी ने साफ किया है कि 1 अप्रैल 2026 से उसके सभी इंटरनल कंबशन इंजन (ICE) यानी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी मॉडल्स के दाम बढ़ जाएंगे।

0.5% की बढ़ोतरी का गणित

टाटा मोटर्स के अनुसार कंपनी अपने सभी मॉडल्स और उनके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमतों में 0.5 प्रतिशत (0.5%) का इजाफा करने जा रही है। कार की शुरुआती कीमत और मॉडल के आधार पर यह बढ़ोतरी लगभग 2,285 रुपये से लेकर 13,000 रुपये तक हो सकती है। कंपनी का कहना है कि लगातार बढ़ती इनपुट कॉस्ट (कच्चे माल की लागत) के कारण यह फैसला लेना पड़ा है। कंपनी इस अतिरिक्त बोझ को अब ग्राहकों के साथ साझा कर रही है।

PunjabKesari

सभी मॉडल्स पर पड़ेगा असर

यह बढ़ोतरी टाटा मोटर्स की पूरी रेंज पर लागू होगी। फिलहाल कंपनी की सबसे सस्ती कार टियागो (Tiago) है जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 4.57 लाख रुपये है। वहीं सबसे प्रीमियम और महंगी कार टाटा सफारी (Safari) है जिसकी शुरुआती कीमत 13.29 लाख रुपये है। 1 अप्रैल के बाद इन दोनों के बीच आने वाले सभी मॉडल्स (जैसे पंच, नेक्सन, हैरियर, अल्ट्रोज़ और टिगोर) के दाम बढ़ जाएंगे।

PunjabKesari

क्या अभी बुक करना है फायदेमंद?

हालांकि टाटा मोटर्स ने अभी तक हर मॉडल की नई और सटीक कीमत का खुलासा नहीं किया है लेकिन 0.5% की यह बढ़ोतरी तय है। अगर आप 31 मार्च तक अपनी कार की बुकिंग और कागजी कार्रवाई पूरी कर लेते हैं तो आप पुरानी कीमतों का लाभ उठा सकते हैं और हजारों रुपये की बचत कर सकते हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!