तेलंगाना TSRTC का बड़ा कदम: प्रदूषण रोकने के लिए सड़कों पर उतारीं 60 नई इलेक्ट्रिक बसें

Edited By Updated: 27 May, 2026 02:27 PM

telangana government launches 60 new electric buses in hyderabad

तेलंगाना सरकार ने राज्य में पर्यावरण-हितैषी (Eco-friendly) सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर और तेलंगाना सड़क परिवहन निगम (TSRTC) के प्रबंध निदेशक वाई. नागी रेड्डी ने बुधवार को कुकटपल्ली डिपो...

Telangana Electric Buses : तेलंगाना सरकार ने राज्य में पर्यावरण-हितैषी (Eco-friendly) सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। परिवहन मंत्री पोन्नम प्रभाकर और तेलंगाना सड़क परिवहन निगम (TSRTC) के प्रबंध निदेशक वाई. नागी रेड्डी ने बुधवार को कुकटपल्ली डिपो पर 60 नई अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बसों (Electric Buses) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 

इस मौके पर स्थानीय विधायक माधवराम कृष्ण राव, एमएलसी नवीन, मेडचल जिला कलेक्टर मनु चौधरी सहित आरटीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। श्री प्रभाकर ने इस मौके पर कहा कि सरकार हैदराबाद में प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित करने और यह सुनिश्चित करने के लिए इलेक्ट्रिक बसें शुरू कर रही है कि वायु प्रदूषण के मामले में यह शहर 'एक और दिल्ली' न बन जाए। उन्होंने बताया कि इस समय हैदराबाद में लगभग 540 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं जबकि पूरे तेलंगाना में लगभग 1,000 इलेक्ट्रिक बसें चल रही हैं। 

यह भी पढ़ें: भोपाल: IPS संजीव कंचन की 17 वर्षीय बेटी का घर में मिला शव, हाई-प्रोफाइल मामले की जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने आरटीसी कर्मचारियों और व्यापार संघों के संबंध में भी कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि आरटीसी व्यापार संघों के लिए मान्यता चुनाव जल्द ही कराए जाएंगे और आरटीसी को सरकारी विभागों के साथ विलय करने की प्रक्रिया चुनी हुई यूनियनों के परामर्श से शुरू की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: Air Tickets Price Hike: 1 जून से Domestic Flights की उड़ानें होंगीं कम, महंगा हो जाएगा सफर

श्री प्रभाकर ने आश्वासन दिया कि सरकार आरटीसी कर्मचारियों के लिए वेतन संशोधन आयोग की सिफारिशों को लागू करेगी और उनके कल्याण के लिए सक्रिय कदम उठाना जारी रखेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हर दूसरे मंगलवार को कर्मचारियों की शिकायतों को सुनने और उनका समाधान करने के लिए समर्पित किया जाएगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!