जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में हथियार व गोलाबारूद का जखीरा बरामद
Edited By Monika Jamwal,Updated: 30 Mar, 2021 03:38 PM

जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पांच AK असाल्ट राइफलों समेत हथियारों और गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया है।
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पांच AK असाल्ट राइफलों समेत हथियारों और गोलाबारूद का जखीरा बरामद किया है। सेना के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी ने कहा, "करनाह में तैनात सुरक्षाबलों को मिली एक बड़ी कामयाबी में, रविवार देर रात बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। सेना और पुलिस की मुस्तैदी के कारण यह संभव हो सका।" उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने गोपनीय सूचना के आधार पर एक अभियान चलाया और पांच एके राइफलें तथा कई मैगजीन और कारतूस समेत सात पिस्तौल बरामद की।
अधिकारी ने कहा, "अभियान नियंत्रण रेखा के बिल्कुल करीब धन्नी गांव में चलाया गया था जो लीपा घाटी में पाकिस्तान सेना की सीधी निगरानी में आता है।"
Related Story

पाक रक्षा मंत्री आसिफ के 'असली कश्मीरी नहीं' बयान पर बवाल, PoK नेता बोले-आपके प्रमाणपत्र की जरूरत...

कौन थीं कश्मीरी पंडित नर्स सरला भट्ट? 36 साल बाद हत्याकांड में बड़ा खुलासा, चार्जशीट में यासीन मलिक...

महेश दीक्षित होंगे IB के नए चीफ, तेलंगाना कैडर के हैं IPS अधिकारी, कश्मीर में भी दे चुके हैं सेवाएं

School Holiday: कश्मीर घाटी में बच्चों को बड़ी राहत, सभी स्कूलों में 19 जुलाई तक रहेंगी गर्मी की...

कश्मीर में अपना घर खोने के बाद, परिवार ने दिल्ली में हिट-एंड-रन हादसे में इकलौती संतान को भी खोया,...

Arunachal Cloudburst: बादल फटने के बाद दुनिया से कटा अरुणाचल का पोटिन इलाका, मलबे से महिला का शव...

महासचिव चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा, 80 लाख रुपये कैश और विदेशी मुद्रा बरामद

झारखंड: रेलवे स्टेशन के पास RPF जवान का सिर कटा शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

80 लाख कैश और विदेशी मुद्रा बरामद, राम मंदिर दान चोरी में फंसा ट्रस्ट? जानें SBI की वो चेतावनी जिसे...