सुहागरात पर दूध का ग्लास लिए बैठे दूल्हे से दुल्हन ने पूछा- 'कहीं आपको डर तो नहीं...' फिर बेबी कहते ही... देखें Video

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 12:41 PM

the groom was stunned to see the bride s surprise on the wedding night

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर पतियों की हत्या से जुड़े वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं जिसके चलते कई लोग मजाक में ही सही शादी से डरने लगे हैं लेकिन एक शख्स ने तो इस डर को दूर करने का गजब तरीका निकाला। सुहागरात पर दुल्हन के 'सरप्राइज' से बचने के लिए...

नेशनल डेस्क। हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर पतियों की हत्या से जुड़े वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं जिसके चलते कई लोग मजाक में ही सही शादी से डरने लगे हैं लेकिन एक शख्स ने तो इस डर को दूर करने का गजब तरीका निकाला। सुहागरात पर दुल्हन के 'सरप्राइज' से बचने के लिए दूल्हे ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि पूरा खेल ही पलट गया। यह मजेदार वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

दुल्हन ने पूछा 'डर तो नहीं लग रहा?'

इंस्टाग्राम अकाउंट @it_x_dev_99 पर शेयर किए गए इस वायरल वीडियो की शुरुआत सुहागरात के सीन से होती है। दुल्हन हाथ में दूध का ग्लास लिए बगल में बैठे दूल्हे से पूछती है, "वैसे आपको डर तो नहीं लग रहा है?" दूल्हा मुस्कुराता है और कहता है, "अरे नहीं, डर क्यों लगेगा?" जब दुल्हन दूध पीने को कहती है, तो दूल्हा मना कर देता है।

इसके बाद दोनों एक-दूसरे से सवाल पूछते हैं। दूल्हा पूछता है, "वैसे आपका कोई बॉयफ्रेंड तो नहीं है?" दुल्हन के मना करने पर दूल्हा राहत की सांस लेता है और कहता है, "मैं भी आपके लिए कुछ लाया हूं।" दुल्हन भी तुरंत कहती है, "मैं भी आपके लिए कुछ लाई हूं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by it_x_dev_99 (@it_x_dev_99)

 

जब दुल्हन ने कहा 'बेबी', तो...

दूल्हे के कहने पर दुल्हन कहती है, "अच्छा दिखाओ!" तभी वह अचानक अपने बॉयफ्रेंड को "बेबी" कहकर पुकारती है। यह सुनकर दूल्हा हैरान रह जाता है। फिर क्या टांड पर से दो लड़के नीचे झांकने लगते हैं। यह देख दूल्हे के होश उड़ जाते हैं लेकिन तभी वह चिल्लाता है, "इंस्पेक्टर साहब!"

जैसे ही इंस्पेक्टर दरवाजा खोलकर कमरे में आते हैं दुल्हन हक्की-बक्की रह जाती है। इस तरह दूल्हा पहले से ही अपनी सुरक्षा का इंतजाम करके बैठा था और उसने दुल्हन के सारे प्लान पर पानी फेर दिया।

क्यों हो रहा है वीडियो वायरल?

इस वीडियो को एक दिन में ही 33 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस पर खूब मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "पुलिस वाले ने तो सीआईडी को भी फेल कर दिया।" दूसरे ने कमेंट किया, "आज पहली बार पुलिस मौके पर पहुंची है।" यह वीडियो लोगों को खूब हंसा रहा है और दिखा रहा है कि कैसे दूल्हे ने अपनी सुरक्षा के लिए पहले से ही इंतजाम कर रखा था।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!