मुख्य विपक्षी दल ने स्वीकार किया कि वह 'दिमागी नक्सल कांग्रेस' है : भाजपा

Edited By Updated: 17 Aug, 2026 05:34 PM

the main opposition party has admitted that it is a brain naxal congress

भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के ''दिमागी नक्सल होने पर गर्व'' होने संबंधी बयान को लेकर उस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह मुख्य विपक्षी दल की स्वीकारोक्ति है कि वह न केवल ''मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस'' है, बल्कि ''दिमागी...

नई दिल्लीः भाजपा ने सोमवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के ''दिमागी नक्सल होने पर गर्व'' होने संबंधी बयान को लेकर उस पर प्रहार करते हुए कहा कि यह मुख्य विपक्षी दल की स्वीकारोक्ति है कि वह न केवल ''मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस'' है, बल्कि ''दिमागी नक्सल कांग्रेस'' भी है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ''जब चिदंबरम ने खुद आगे आकर कहा है कि उन्हें 'दिमागी नक्सली' होने पर गर्व है, तो इसमें किसी 'किंतु-परंतु' या शक की कोई गुंजाइश नहीं रह जाती।''

त्रिवेदी ने कहा, ''उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा किया है वह सिर्फ 'मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस' नहीं, बल्कि 'दिमागी नक्सल कांग्रेस' भी हैं। उन्होंने इसे स्वीकार किया है।'' रविवार को चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'दिमागी नक्सल' संबंधी टिप्पणी पर तंज कसते हुए कहा, ''मुझे 'दिमागी नक्सल' होने पर गर्व है।'' चिदंबरम का यह बयान प्रधानमंत्री मोदी की उस चेतावनी के एक दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने देश को 'दिमागी नक्सलियों' के प्रति आगाह किया था।

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि जहां सशस्त्र नक्सलवाद का खतरा अब समाप्ति की ओर है, वहीं ''दिमागी नक्सल'' सोच रखने वाले कुछ लोग ऐसे हैं, जो हिंसा और अशांति फैलाने के मौके तलाश रहे हैं तथा देश को गलत दिशा में ले जाना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें अलग-थलग करने की जरूरत है और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ना चाहिए।

त्रिवेदी ने चिदंबरम के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ''यह कितनी हैरानी की बात है। प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद तुरंत प्रतिक्रिया आई, जिससे पता चल गया कि किसके मन में नक्सलवाद है।'' इससे पहले, भाजपा ने कांग्रेस को ''मुस्लिम लीग माओवादी कांग्रेस'' कहा था और उस पर तुष्टीकरण की राजनीति करने तथा माओवादियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया था। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!