ये हैं देश के 10 सबसे रईस नेता, संपत्ति जान उड़ जाएंगे हाेश!

Edited By ,Updated: 17 Nov, 2016 01:39 PM

the most richest indian politicians

भारत में रातों रात अमीर होना है तो तीन एेसे क्षेत्र हैं, जहां पर सबसे ज्यादा पैसा बरसता है।

नई दिल्लीः भारत में रातों रात अमीर होना है तो तीन एेसे क्षेत्र हैं, जहां पर सबसे ज्यादा पैसा बरसता है। एक बॉलीवुड और दूसरा क्रिकेट और तीसरा राजनीति। इन क्षेत्रों में से अगर राजनीति की बात करें तो सबसे ज्यादा पैसा यहां बरसता है। ताे अाईए जानते हैं देश के 10 सबसे अमीर नेताअाें के बारे में, जिनकी संपत्ति जान अाप भी हैरान रह जाएंगे।

ये हैं देश के 10 सबसे अमीर नेताः-

1) सावित्री जिंदल
भारत की सबसे ज्यादा रईस महिला और आेपी जिंदल ग्रुप के फाउंडर की पत्नी सावित्री जिंदल दुनिया की सबसे रईस लोगों की सूची में शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी की नेता सावित्री जिंदल ने 2015 में हिसार, हरियाणा से चुनाव लड़ा था। उनकी कुल संपत्ति 4.8 बिलियन है।

2) सुभाषचंद्रा
सुभाष चन्द्रा भारत के एक उद्यमी, मीडिया स्वामी तथा अभिप्रेरक वक्ता हैं। वे भारत के सबसे विशाल टीवी चैनल समूह ज़ी मीडिया तथा एस्सेल समूह के अध्यक्ष हैं जिसने भारतीय उपग्रह टेलीविजन प्रसारण में क्रान्ति का सूत्रपात किया। सुभाष हरियाणा से राज्यसभा के सदस्य है। उनकी कुल संपत्ति 2 बिलियन है।

3) नवीन जिंदल
नवीन जिंदल भारत के राजनेता, उद्योगपति एवं भूतपूर्व सांसद हैं। वे कुरुक्षेत्र से 14वीं और 15वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे। वे जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड के अध्यक्ष हैं। नवीन जिंदल के नाम जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के साथ 132 करोड़ की संपत्ति है।

4) राजीव चंद्रशेखर
बीपीएल मोबाइल के संस्थापक राजीव कर्नाटक से सांसद हैं। 1994 में बीपीएल मोबाइल शुरू करने के बाद साल 2005 में उन्होंने 64% शेयर एस्सार ग्रुप को दे 1.1 बिलियन में बेच दिए थे। वर्तमान में वो 800 मिलियन के मालिक हैं।

5) कमलनाथ
छिदवाडा से लोकसभा सांसद कमल नाथ 20 कंपनियों के मालिक हैं। सांसदों में उन्हें सबसे ज्यादा अनुभवी माना जाता है। वर्तमान में उनके पास 200 करोड़ की संपत्ति है।

6) आनंद सिंह
विजयनगर से बीजेपी विधायक आंनद सिंह कई कंपनियों के मालिक है। 2015 के आकड़ों के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 900 करोड़ है।

7) अभिषेक सिंघवी
पेशे से वकील और राज्यसभा सदस्य अभिषेक कांग्रेस का एक अहम चेहरा रह चुके हैं। अभी हाल ही में उनके पास 860 करोड़ रुपए हैं।

8) डॉ महेंद्र प्रसाद
जनता दल यूनाटेड(जदयू) के सबसे खास चेहरे महेंद्र का फार्मेसी का बिजनेस है। वो कई तरह के बिजनेस के मालिक होने के साथ 650 करोड़ की संपत्ति के मालिक भी हैं।

9) रवींद्र किशोर सिन्हा
बीजेपी नेता रवींद्र किशोर सिन्हा 5000 करोड़ रुपए एसआईएस कंपनी के मालिक है। वो राज्यसभा के सबसे रईस नेताओं में से एक हैं। उनके नाम 900 करोड़ की संपत्ति है।

10) राजकुमार धूत
शिवसेना पार्टी के नेता और वीडियोकोन कंपनी के मालिक के बेते राजकुमार धूत राज्यसभा सांसद है। उनके नाम 16 करोड़ की संपत्ति है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!