Onion Garlic Ban: भारत का एकमात्र शहर जहां प्याज और लहसुन पर है पूरी तरह से बैन, जानें आखिर क्यों लगाई गई यह पाबंदी?

Edited By Updated: 14 Nov, 2025 11:56 AM

the only city in india where selling and eating onions and garlic is prohibited

भारत अपनी विविधता, संस्कृति और खानपान के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर भारतीय रसोई में एक चीज़ जो समान रूप से मौजूद होती है वह है प्याज (Onion)। यह दाल में तड़का हो या सब्जी का स्वाद, प्याज के बिना खाना अधूरा लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि...

नेशनल डेस्क। भारत अपनी विविधता, संस्कृति और खानपान के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। हर भारतीय रसोई में एक चीज़ जो समान रूप से मौजूद होती है वह है प्याज (Onion)। यह दाल में तड़का हो या सब्जी का स्वाद, प्याज के बिना खाना अधूरा लगता है लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसा शहर भी है जहां प्रशासन ने प्याज और लहसुन को पूरी तरह से बैन कर रखा है? इस शहर में न तो इन्हें बेचा जा सकता है और न ही खाया जा सकता है।

PunjabKesari

 

धार्मिक पवित्रता के कारण कटरा में प्रतिबंध

यह अनोखा शहर है जम्मू-कश्मीर का कटरा (Katra)। यह शहर धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि यहीं से माता वैष्णो देवी की प्रसिद्ध यात्रा शुरू होती है। हर साल लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं। इस धार्मिक वातावरण की पवित्रता और सात्विकता को बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन ने यहां प्याज और लहसुन के उपयोग और बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगा रखा है। 

PunjabKesari

 

यह भी पढ़ें: फैंस को बड़ा झटका! इस जाने माने रेसलर ने WWE से निकाले जाने के बाद अचानक लिया संन्यास, 42 की उम्र में रिंग को कहेंगे अलविदा

 

कटरा शहर में स्थित किसी भी होटल या रेस्टोरेंट में आपको प्याज-लहसुन से बनी हुई कोई भी डिश नहीं मिलेगी। यहां तक कि किसी भी सब्जी विक्रेता के पास भी ये दोनों चीज़ें उपलब्ध नहीं होती हैं। प्रतिबंध के बावजूद कटरा का भोजन बेहद स्वादिष्ट और पौष्टिक होता है। यहां श्रद्धालुओं को सात्विक (Satvik) और शुद्ध खाना परोसा जाता है जो आस्था और स्वाद दोनों का संतुलन बनाए रखता है।

PunjabKesari

 

स्थानीय निवासियों का पूर्ण सहयोग

इस सात्विक परंपरा को बनाए रखने में स्थानीय निवासियों का योगदान सराहनीय है। कटरा के निवासी प्रशासन के साथ मिलकर इस परंपरा का पालन करते हैं और प्याज-लहसुन से परहेज करते हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि माता वैष्णो देवी की इस पवित्र नगरी में सात्विकता बनाए रखना ही सबसे बड़ी भक्ति है। कई दुकानदार बताते हैं कि बाहर से आने वाले पर्यटक कई बार प्याज की मांग करते हैं लेकिन वे उन्हें विनम्रता से मना कर देते हैं।

कटरा भारत का एक अनूठा उदाहरण है जिसने रोजमर्रा की चीज़ों को पूरी तरह से त्याग दिया है। यह न केवल एक धार्मिक निर्णय है बल्कि अनुशासन और सामूहिक आस्था की एक बड़ी मिसाल है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!