Beer Cap Secret: शराबी भी नहीं जानते होंगे... आखिर Beer की बोतल के ढक्कन पर क्यों होती हैं 21 धारियां, जवाब चौंका देगा!

Edited By Updated: 01 Dec, 2025 04:34 PM

beer bottle 21 stripes beer bottle on cap beer drink 130 year old engineering

बियर बोतल खोलते वक्त आपका ध्यान हमेशा अंदर की तरफ जाता है, लेकिन ढक्कन पर बनी 21 धारियां आखिर क्यों होती हैं, यह बहुत कम लोग जानते हैं—यहाँ तक कि सालों से पीने वाले भी नहीं! ये अनोखा पैटर्न कोई डिजाइन का खेल नहीं, बल्कि 130 साल पुराने इंजीनियरिंग...

नेशनल डेस्क:  बियर बोतल खोलते वक्त आपका ध्यान हमेशा अंदर की तरफ जाता है, लेकिन ढक्कन पर बनी 21 धारियां आखिर क्यों होती हैं, यह बहुत कम लोग जानते हैं—यहाँ तक कि सालों से पीने वाले भी नहीं! ये अनोखा पैटर्न कोई डिजाइन का खेल नहीं, बल्कि 130 साल पुराने इंजीनियरिंग फॉर्मूले का हिस्सा है, जिसने दुनिया की हर बियर कंपनी को एक ही नियम पर मजबूर कर दिया। वजह इतनी दिलचस्प है कि जानकर आपकी भी भौंहें उठ जाएंगी। 

 21 धारियों का रहस्य
1892 में विलियम पेंटर ने क्राउन कैप का आविष्कार किया था। वह बाल्टीमोर में क्राउन कॉर्क एंड सील कंपनी के संस्थापक भी थे। पेंटर ने ढक्कन की डिज़ाइन पर इतने प्रयोग किए ताकि बियर की ताजगी और कार्बोनेशन लंबे समय तक बनी रहे।

अगर धारियों की संख्या कम होती → ढक्कन सील में छेद होने से कार्बन डाइऑक्साइड निकल जाती।
अगर धारियां ज्यादा होती → ढक्कन भंगुर होकर टूट जाता।
आखिरकार 21 धारियों का संतुलन सबसे आदर्श साबित हुआ। इस संख्या पर ढक्कन पर्याप्त मजबूत भी रहता है और आसानी से खोला जा सकता है।

क्यों बनी यह डिज़ाइन अंतरराष्ट्रीय मानक
शुरुआत में कुछ ढक्कन 24 धारियों के साथ बनाए गए थे, लेकिन वे ऑटोमेटेड मशीनों में फंस जाते थे। इसके बाद 21 धारियों वाला डिजाइन सभी बियर ब्रांड्स के लिए मानक बन गया। आज, 130 साल बाद भी दुनिया भर की बियर कंपनियां यही पुरानी डिज़ाइन इस्तेमाल करती हैं।

सिर्फ ढक्कन नहीं, 130 साल की इंजीनियरिंग
अगली बार जब आप बियर खोलें, तो इसे सिर्फ धातु का ढक्कन न समझें। यह विलियम पेंटर की बुद्धिमत्ता, तकनीकी समझ और 130 साल पुरानी इंजीनियरिंग विरासत का प्रतीक है। हर बार 21 धारियों वाला ढक्कन खोलना एक छोटा सा इंजीनियरिंग चमत्कार 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!