इस देश में कंडोम बेचने पर लगा है बैन, फिर भी होती है तस्करी, लोग एक-दूसरे को देते हैं उपहार के रूप में...

Edited By Updated: 09 Dec, 2025 06:03 PM

people of this country give them condom as gifts to each other

उत्तर कोरिया में कंडोम का निर्माण और बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित है, लेकिन रखना और इस्तेमाल करना लीगल है। देश में उच्च जन्म दर बढ़ाने के लिए परिवार नियोजन पर रोक है। बावजूद इसके कंडोम की तस्करी होती है, अक्सर पड़ोसी देश चीन से लाया जाता है। यहां...

नेशनल डेस्क : उत्तर कोरिया में कंडोम बनाने और बेचने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। देश के नेता किम जोंग-उन ने इसे रोक दिया है ताकि देश में जन्म दर बढ़ाई जा सके। हालांकि, कंडोम रखना और इस्तेमाल करना अभी भी कानूनी है। इसी कारण, कंडोम की तस्करी आम हो गई है।

परिवार नियोजन पर सख्त रोक

किम जोंग-उन ने देश में परिवार नियोजन के सभी तरीकों पर प्रतिबंध लगा रखा है। गर्भनिरोधक उपायों को रोककर उच्च जन्म दर को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी वजह से कंडोम का निर्माण और बिक्री बैन है। यहाँ तक कि गर्भपात पर भी रोक है।

कंडोम की तस्करी और मांग

उत्तर कोरिया में कंडोम सबसे ज्यादा मांग वाला उपहार माना जाता है। पड़ोसी देशों से, खासकर चीन से, लोग इसे लाकर उपहार में देते हैं। तस्कर इसे उच्च कीमत पर बेचकर मुनाफा कमाते हैं। देश में कंडोम की उपलब्धता बेहद सीमित है और सीमा शुल्क पर इसे रोका जाता है।

यह भी पढ़ें - सोने के दाम धड़ाम... 9 दिसंबर को आई इतनी बड़ी गिरावट, जानें 24K, 22K, 18K के ताजा रेट

युवाओं में जागरूकता की कमी

देश में अधिकांश युवा कंडोम और परिवार नियोजन के बारे में जानकार नहीं हैं। नॉर्थ कोरिया में यौन शिक्षा पर कोई प्रावधान नहीं है। स्कूलों में भी सुरक्षित यौन संबंधों की जानकारी नहीं दी जाती। कई युवा विदेश जाकर ही यह सीख पाते हैं कि कंडोम क्या होता है और इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है।

यौन शिक्षा पर पाबंदी

उत्तर कोरिया में यौन शिक्षा पर चर्चा करना या पोर्न देखना गैरकानूनी है। लोग शादी करते हैं और बच्चे पैदा करते हैं, लेकिन उन्हें सुरक्षित यौन व्यवहार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिलती। यही कारण है कि यहां कंडोम खरीदना और पाना बहुत मुश्किल है।

यह भी पढ़ें - सिर्फ इन किसानों को ही मिलेगी PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!