US travel ban: अमेरिका का सख्त कदम! 30+ देशों पर लगा सकता है ट्रैवल बैन

Edited By Updated: 05 Dec, 2025 04:50 PM

us travel ban  travel ban countries us homeland security kristi noem donald

अमेरिका द्वारा हाल ही में 19 देशों पर लगाए गए ट्रैवल प्रतिबंध के बाद अब यह कदम और व्यापक हो सकता है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव क्रिस्टी नोएम ने गुरुवार को संकेत दिया कि ट्रंप प्रशासन इस सूची को काफी हद तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है।...

इंटरनेशनल डेस्क: अमेरिका अपने ट्रैवल बैन को लेकर एक और बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। हाल ही में 19 देशों पर प्रतिबंध लगाने के बाद अब यह दायरा 30 से ज्यादा देशों तक बढ़ाया जा सकता है। सुरक्षा चिंताओं के बीच ट्रंप प्रशासन नियमों को और कड़ा करने की दिशा में बढ़ रहा है। अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी की सचिव क्रिस्टी नोएम ने गुरुवार को संकेत दिया कि ट्रंप प्रशासन इस सूची को काफी हद तक बढ़ाने की योजना पर काम कर रहा है। उनका कहना है कि नए प्रस्तावित प्रतिबंधों में कुल देशों की संख्या 30 से भी आगे जा सकती है।

 नोएम ने कहा, “मैं सटीक आंकड़ा अभी साझा नहीं कर सकती, लेकिन यह सूची 30 देशों से अधिक तक जा सकती है। राष्ट्रपति ट्रंप लगातार विभिन्न देशों की परिस्थितियों और सुरक्षा सहयोग की समीक्षा कर रहे हैं।”

किस देशों को जोड़ा जाएगा, अभी स्पष्ट नहीं

नोएम ने यह नहीं बताया कि किन नए देशों को प्रतिबंधित श्रेणी में रखा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने मानदंड जरूर स्पष्ट किया—यदि किसी देश की सरकार अस्थिर है या अमेरिका को अपने नागरिकों की पहचान सत्यापित करने में सहयोग नहीं करती, तो ऐसे देशों से आने वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

इससे पहले रॉयटर्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि व्हाइट हाउस 36 और देशों पर ट्रैवल बैन लागू करने का विचार कर रहा है। यह कदम वॉशिंगटन डीसी में दो नेशनल गार्ड जवानों पर हुई गोलीबारी के बाद उठाए जा रहे व्यापक सुरक्षा उपायों का हिस्सा माना जा रहा है।

नई पाबंदियों की वजह—व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी

पिछले हफ्ते व्हाइट हाउस के समीप दो नेशनल गार्ड कर्मियों को गोली मारी गई थी। जांच में सामने आया कि हमलावर अफगानिस्तान का नागरिक था। इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं, और उसी दौरान अमेरिका ने कई देशों पर यात्रा प्रतिबंध का ऐलान किया।

घटना के तुरंत बाद, डोनाल्ड ट्रंप ने यह घोषित किया कि वह “तीसरी दुनिया के देशों” से आने वाली आव्रजन प्रक्रिया को स्थायी तौर पर रोकने का इरादा रखते हैं। हालांकि, उन्होंने न तो किसी देश का नाम लिया और न यह स्पष्ट किया कि तीसरी दुनिया की उनकी परिभाषा क्या है।

पुराने मामलों की भी समीक्षा जारी

होमलैंड सिक्योरिटी के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति Trump ने उन शरण मामलों और Green Card अनुमोदनों की समीक्षा का आदेश दिया है, जो जो बाइडेन के प्रशासन के दौरान पारित हुए थे। समीक्षा का उद्देश्य सुरक्षा जोखिमों का पुनर्मूल्यांकन करना है।

ट्रंप ने इससे पहले 12 देशों पर लगाया था प्रतिबंध

जून में ट्रंप ने एक आदेश पर हस्ताक्षर कर 12 देशों के नागरिकों की अमेरिका में प्रवेश पर पूर्ण रोक लगा दी थी। इसके अलावा 7 अन्य देशों के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध लागू किए गए थे। उस समय ट्रंप ने तर्क दिया था कि यह कदम संभावित आतंकवादियों और अन्य सुरक्षा खतरों को रोकने के लिए अनिवार्य है।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!