टीचर ने स्कूल में LKG के छात्र को डांटा, रोते-खांसते बच्चे की बेहोश होने के बाद मौ'त, जानें पूरा मामला

Edited By Updated: 21 Aug, 2026 05:52 AM

teacher scolds lkg student in school

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के वन टाउन क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले यूकेजी (UKG) के छह वर्षीय छात्र प्रणय तेजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बच्चे के परिजनों ने स्कूल की...

विशाखापट्टनम: आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम के वन टाउन क्षेत्र से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले यूकेजी (UKG) के छह वर्षीय छात्र प्रणय तेजा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बच्चे के परिजनों ने स्कूल की एक शिक्षिका पर होमवर्क पूरा न करने को लेकर डंडे से पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शिक्षिका की बेरहमी से पिटाई के बाद बच्चा कक्षा में ही बेहोश होकर गिर पड़ा था।

सुबह पूरी तरह स्वस्थ होकर गया था स्कूल
मासूम के परिजनों के अनुसार, प्रणय गुरुवार सुबह पूरी तरह से स्वस्थ था। बच्चे के पिता ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे बेटा खुद स्कूल जाने की जिद कर रहा था। परीक्षाएं नजदीक होने के कारण परिवार ने उसे स्कूल भेज दिया। पिता का कहना है कि घर से निकलते समय बच्चे को बुखार या स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या नहीं थी और वह पिछली रात भी सामान्य रूप से खेल रहा था।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ दिया दम
दोपहर के समय परिवार को अचानक बच्चे की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। पिता का आरोप है कि उन्हें स्कूल प्रशासन द्वारा सीधे कोई जानकारी नहीं दी गई, बल्कि अन्य लोगों के माध्यम से इस बात का पता चला। परिजन जब आनन-फानन में बच्चे को लेकर किंग जॉर्ज अस्पताल (केजीएच) पहुंचे, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल लाए जाने से पहले ही मासूम दम तोड़ चुका था।

सीसीटीवी (CCTV) फुटेज में डंडे से मारती दिखी शिक्षिका
इस दुखद घटना के बाद बच्चे के पिता ने स्कूल के सीसीटीवी फुटेज को लेकर बड़ा दावा किया है। पिता के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में शिक्षिका बच्चे को डांटती और डंडे से मारती हुई साफ दिखाई दे रही है। मारपीट और अत्यधिक डर के कारण बच्चा गहरे सदमे में आ गया और वहीं पर बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके साथ ही परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि इस स्कूल में अन्य बच्चों के साथ भी लगातार मारपीट की जाती थी।

निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और राजस्व विभाग की टीम अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। वहीं, अस्पताल में बड़ी संख्या में पहुंचे परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!