G7 में माइक्रोफोन से खुले नेताओं के दिलचस्प राज: ट्रंप ने मांगी मैक्रों की घड़ी, मेलोनी बोलीं- मैने सिगरेट...(Video)

Edited By Updated: 17 Jun, 2026 12:00 PM

meloni has quit smoking and macron forgets watch g7 hot mic moments viral

फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान युद्ध, व्यापार और वैश्विक सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों के बीच नेताओं के कई मजेदार और अनौपचारिक 'हॉट माइक' पल भी सामने आए। मेलोनी के धूम्रपान छोड़ने से लेकर मैक्रों की भूली हुई घड़ी और ट्रंप के ग्रीनलैंड वाले...

International Desk: फ्रांस के इवियन-लेस-बैंस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन में जहां दुनिया के प्रमुख नेता युद्ध, वैश्विक व्यापार, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और तकनीकी चुनौतियों पर चर्चा कर रहे थे, वहीं बैठकों के बीच कई हल्के-फुल्के और दिलचस्प पल भी कैमरों और माइक्रोफोन में कैद हो गए। इन अनौपचारिक बातचीतों ने दुनिया के सबसे शक्तिशाली नेताओं का एक अलग और मानवीय चेहरा दिखाया।

 

मेलोनी ने बताया कब छोड़ी सिगरेट
इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने एक बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें सुबह जागने के लिए तीन कप कॉफी पीनी पड़ी। इस पर जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि क्या उन्हें सिगरेट की भी जरूरत पड़ी। इसके जवाब में मेलोनी ने खुलासा किया कि उन्होंने एक महीने पहले ही धूम्रपान छोड़ दिया है। इसके बाद नेताओं के बीच धूम्रपान छोड़ने को लेकर चर्चा शुरू हो गई। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से पूछा कि उन्होंने कब सिगरेट छोड़ी थी। कोस्टा ने बताया कि उन्हें धूम्रपान छोड़े 21 साल हो चुके हैं। 

 

फीफा विश्व कप पर चर्चा
फीफा विश्व कप के माहौल के बीच फुटबॉल भी नेताओं की बातचीत का हिस्सा बना।  बैठक के दौरान किसी नेता को फ्रांस की टीम का समर्थन करते हुए "अलेज ले ब्लू" कहते सुना गया। वहीं कुछ नेता हाल ही में पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की चैंपियंस लीग जीत पर चर्चा करते नजर आए। दूसरी ओर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने जन्मदिन पर व्हाइट हाउस में आयोजित UFC कार्यक्रम का जिक्र किया और UFC के सीईओ डाना व्हाइट की जमकर तारीफ की।

 

ट्रंप को मिला खास गिफ्ट
G7 सम्मेलन के दौरान कूटनीतिक उपहारों का आदान-प्रदान भी देखने को मिला।  फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सभी नेताओं को अगले वर्ष फ्रेंच आल्प्स में होने वाली साइक्लिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप के प्रचार के लिए विशेष साइकिलें भेंट कीं। वहीं जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज ने डोनाल्ड ट्रंप को जर्मनी की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम की जर्सी उपहार में दी। जर्सी के पीछे "Trump" नाम और 47 नंबर लिखा था, जो उनके वर्तमान राष्ट्रपति कार्यकाल की ओर संकेत करता है। ट्रंप ने मुस्कुराते हुए जर्सी को कैमरों के सामने लहराया और फोटो खिंचवाई।

 

मैक्रों की मांगी
सम्मेलन के दौरान एक और दिलचस्प घटना तब हुई जब इमैनुएल मैक्रों कार्यकारी लंच के बाद अपनी घड़ी वहीं भूल गए। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने सबका ध्यान घड़ी की ओर दिलाते हुए कहा, "मैक्रों अपनी घड़ी यहां छोड़ गए हैं।" इस पर ट्रंप ने तुरंत मजाकिया अंदाज में कहा, "अगर वह छोड़ गए हैं तो मुझे दे दो।"
ट्रंप की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद नेताओं में ठहाके गूंज उठे।

 

ग्रीनलैंड पर फिर चर्चा में आए ट्रंप
एक अन्य बातचीत के दौरान ट्रंप यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से बात कर रहे थे। माइक्रोफोन में ट्रंप को कहते सुना गया, "क्या आप समझते हैं?" इसके बाद उन्होंने रुककर सिर्फ एक शब्द कहा-"ग्रीनलैंड।" हालांकि बातचीत का पूरा संदर्भ स्पष्ट नहीं हो पाया, लेकिन ग्रीनलैंड का जिक्र होते ही यह चर्चा का विषय बन गया।गौरतलब है कि ट्रंप पहले भी डेनमार्क के स्वायत्त क्षेत्र ग्रीनलैंड को खरीदने की इच्छा जता चुके हैं, जिस पर यूरोप में काफी विवाद हुआ था। G7 शिखर सम्मेलन में जहां यूक्रेन युद्ध, पश्चिम एशिया संकट, वैश्विक व्यापार और सुरक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई, वहीं नेताओं के ये अनौपचारिक और मजाकिया पल भी लोगों का ध्यान खींचने में सफल रहे। सोशल मीडिया पर इन 'हॉट माइक' क्षणों के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं और दुनियाभर में चर्चा का विषय बने हुए हैं।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!