ये माफिया प्रवृत्ति, भाजपा इसे समाप्त करेगी... यह संकल्प है- ममता के गढ़ में गरजे CM Yogi

Edited By Updated: 16 Apr, 2026 01:15 PM

this mafia trend the bjp will end it this is our resolve cm yogi roared in

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल होगा इससे पहले ही बीजेपी ने पूरी ताकत प्रचार में लगा दी है। इसी कड़ी में बीजेपी के स्टार प्रचार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्धमान में एक चुनावी जनसभा को...

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल होगा इससे पहले ही बीजेपी ने पूरी ताकत प्रचार में लगा दी है। इसी कड़ी में बीजेपी के स्टार प्रचार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्धमान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजीं पर जमकर हमला बोला। 

 

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल होगा इससे पहले ही बीजेपी ने पूरी ताकत प्रचार में लगा दी है। इसी कड़ी में बीजेपी के स्टार प्रचार एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पश्चिम बर्धमान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनजीं पर जमकर हमला बोला। 

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "जो अराजकता आपको यहां देखने को मिलती है, जो भय का वातावरण है, दंगे हैं, माफिया राज है, विकास के पैसे में कटमनी और करप्शन की भेंट चढ़ती है, इसी प्रकार की बुरी स्थिति आज से 9 वर्ष पहले उत्तर प्रदेश की भी थी। 9 वर्ष पहले वहां हर दूसरे और तीसरे दिन दंगा होता था। कोई पर्व-त्यौहार नहीं हो सकता था। बहन-बेटियां असुरक्षित थीं, गुंडागर्दी चरम पर थी, अपराध चरम पर था, माफिया हावी थे, जनता की सुविधा और विकास के लिए आने वाले पैसे में डकैती पड़ती थी... इसका उपचार केवल और केवल एक है और वो है, डबल इंजन की भाजपा की सरकार है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "मैं आपसे इस बात की अपील करने आया हूं कि जिन लोगों के कारण पिछले 15 वर्षों से बंगाल के सामने पहचान का संकट है, जिन्होंने बंगाल को टेरर का, माफिया राज का और कटमनी व करप्शन का अड्डा बना दिया हो, वो TMC अब नहीं चाहिए। इन लोगों ने यहां पर आम जनमानस के सामने, नौजवानों के सामने, बेटी-बहनों के सामने भय का माहौल पैदा किया है। इनके कारण माफिया पैदा हुए हैं... ये माफिया प्रवृत्ति, भाजपा इसे समाप्त करेगी। भाजपा का यह संकल्प है।  उन्होंने लोगों से बीजेपी को जीताने की अपील की। 

ये भी पढ़ें:- 'किसी का नहीं रुकेगा इलाज, सबको मिलेगा अपना मकान'... जनता दरबार में CM योगी ने करीब 100 लोगों से की मुलाकात

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!