बिना एक भी चुनाव लड़े इस नए चेहरे को मिला मंत्री पद, पर्दे के पीछे हुआ बड़ा खेल

Edited By Updated: 20 Nov, 2025 08:29 PM

this new face secured a ministerial position without contesting single election

बिहार की नई सरकार में बड़ा राजनीतिक मोड़ देखने को मिला, जब उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बना दिए गए। शुरुआत में मंत्री पद के लिए उनकी पत्नी स्नेहलता का नाम आगे था, लेकिन अंतिम समय में समीकरण बदल गए। कुशवाहा ने अमित...

नेशनल डेस्क : बिहार की नई नीतीश सरकार के शपथ ग्रहण में इस बार चौंकाने वाला राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। RLM प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाया गया है, जबकि उन्होंने अभी तक कोई चुनाव नहीं लड़ा है। पहले चर्चा थी कि उनकी पत्नी और सासाराम विधायक स्नेहलता को मंत्री बनाया जाएगा, लेकिन अंतिम समय में फैसला बदल गया और दीपक प्रकाश को मंत्रिमंडल में जगह मिल गई।

कुशवाहा की राजनीतिक रणनीति

NDA में सीट बंटवारे के समय उपेंद्र कुशवाहा नाराज बताए गए थे। कहा जाता है कि उन्होंने इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर एक एमएलसी सीट का आश्वासन हासिल किया। इस मौके का लाभ उठाते हुए उन्होंने अपनी राजनीतिक स्थिति मजबूत करते हुए अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री पद दिला दिया।

यह भी पढ़ें - शपथ ग्रहण के बीच आई बड़ी खबर... कौन होगा बिहार बीजेपी का नया अध्यक्ष?

दीपक प्रकाश की अगली चुनौती

मंत्री बनने के बाद अब दीपक प्रकाश के लिए छह महीने के भीतर विधानपरिषद या विधानसभा का सदस्य बनना जरूरी होगा। MLC सीट का वादा मिलने से उनके लिए यह रास्ता आसान माना जा रहा है, जिससे विधान परिषद में भी कुशवाहा की पकड़ और अधिक मजबूत हो सकती है।

नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल 26 मंत्री

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में शामिल ये मंत्री शपथ ले चुके हैं - 

  1. सम्राट चौधरी
  2. विजय सिन्हा
  3. विजयकुमार सिन्हा
  4. श्रवण कुमार
  5. मंगल पांडेय
  6. अशोक चौधरी
  7. लेसी सिंह
  8. मदन सहनी
  9. नितिन नबीन
  10. संजय कुमार
  11. रामकृपाल यादव
  12. संतोष कुमार सुमन
  13. सुनील कुमार
  14. जमा खान
  15. दिलीप कुमार जयसवाल
  16. अरुण शंकर प्रसाद
  17. सुरेंद्र मेहता
  18. नारायण प्रसाद
  19. लखेंद्र कुमार
  20. संजय सिंह टाइगर
  21. श्रेयसी सिंह
  22. डॉ. प्रमोद कुमार
  23. रमा निषाद
  24. संजय कुमार सिंह
  25. दीपक प्रकाश
  26. अशोक कुमार सुमन

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!