अगली बार सीधे माथे में गोली मारेंगे… इस पंजाबी सिंगर-रैपर को लॉरेंस गैंग की मिली धमकी

Edited By Updated: 14 Mar, 2026 07:47 PM

this punjabi singer rapper receives threat from the lawrence gang

हरियाणवी गाने ‘टिटरी’ को लेकर चल रहा विवाद अब और गंभीर होता नजर आ रहा है। सिंगर और रैपर Badshah के खिलाफ अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आ गया है। गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर न सिर्फ एक फायरिंग की जिम्मेदारी ली,...

नेशनल डेस्क : हरियाणवी गाने ‘टिटरी’ को लेकर चल रहा विवाद अब और गंभीर होता नजर आ रहा है। सिंगर और रैपर Badshah के खिलाफ अब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम भी सामने आ गया है। गैंग से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर न सिर्फ एक फायरिंग की जिम्मेदारी ली, बल्कि रैपर को खुलेआम जान से मारने की धमकी भी दी है।

पानीपत फायरिंग से जुड़ा मामला

जानकारी के अनुसार हरियाणा के पानीपत में असंध रोड स्थित वेस्टर्न यूनियन कार्यालय के बाहर हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बदमाशों ने ली है। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में रंदीप मलिक और अनिल पंडित (यूएसए) नाम के गैंग से जुड़े लोगों का जिक्र किया गया है। पोस्ट में दावा किया गया कि यह फायरिंग हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक चेतावनी मात्र है।

PunjabKesari

रैपर बादशाह को दी धमकी

उसी पोस्ट के आखिर में सिंगर बादशाह को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। पोस्ट में आरोप लगाया गया कि रैपर अपने गानों के जरिए हरियाणा की संस्कृति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही धमकी दी गई कि पहले भी उन्हें चेतावनी दी जा चुकी है और अगली बार सीधे गोली मार दी जाएगी। इस धमकी के सामने आने के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया है।

‘टिटरी’ गाने से शुरू हुआ विवाद

दरअसल, 1 मार्च को बादशाह का नया गाना ‘टिटरी’ रिलीज हुआ था। गाने के बोल और विजुअल्स को लेकर कुछ संगठनों और लोगों ने आपत्ति जताई थी। इसी मुद्दे को लेकर सबसे पहले हरियाणा महिला आयोग की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। आयोग का आरोप था कि गाने में इस्तेमाल किए गए कुछ शब्द और दृश्य आपत्तिजनक हैं।

विवाद के बाद हटाया गया गाना

विवाद बढ़ने के बाद इस गाने को कई डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। वहीं सिंगर बादशाह ने भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगते हुए कहा था कि उनका किसी भी समुदाय या व्यक्ति का अपमान करने का इरादा नहीं था। इसके बावजूद यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

कलाकारों का मिला समर्थन

इस पूरे विवाद के बीच कई कलाकारों ने बादशाह का समर्थन भी किया है। सिंगर सैंटी शर्मा समेत कुछ कलाकारों का कहना है कि रैप और म्यूजिक में इस्तेमाल होने वाले लिरिक्स अक्सर प्रतिस्पर्धा या मनोरंजन के लिए होते हैं, उनका मकसद किसी खास व्यक्ति या महिला का अपमान करना नहीं होता।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!