शाही महल से कम नहीं है इस ट्रेन का कोच, रेल मंत्री ने खुद शेयर किया VIDEO

Edited By Updated: 06 Apr, 2026 06:58 PM

this train coach is nothing short of a royal palace

भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4 अप्रैल को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नेक्स्ट जेनरेशन ‘अमृत भारत’ ट्रेन के सैंपल कोच का निरीक्षण किया। यह सुपरफास्ट ट्रेन यात्रियों को बेहतर सुविधा...

नेशनल डेस्क : भारतीय रेलवे को आधुनिक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 4 अप्रैल को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नेक्स्ट जेनरेशन ‘अमृत भारत’ ट्रेन के सैंपल कोच का निरीक्षण किया। यह सुपरफास्ट ट्रेन यात्रियों को बेहतर सुविधा और आधुनिक अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार की जा रही है।

लग्जरी लुक और आराम पर खास फोकस

निरीक्षण के दौरान सामने आए कोच के डिजाइन ने सभी का ध्यान खींचा। कोच के अंदर पीवीसी फ्लोरिंग, आकर्षक इंटीरियर और आरामदायक व्यवस्था की गई है। स्लीपर कोच में लगाए गए खास पर्दे न सिर्फ देखने में सुंदर हैं, बल्कि यात्रियों को सुकून देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास को पहले के मुकाबले और ज्यादा प्रीमियम और शाही अंदाज में तैयार किया गया है।

वॉशरूम भी फाइव स्टार जैसा अनुभव

ट्रेन के वॉशरूम और वॉश बेसिन को भी आधुनिक तरीके से डिजाइन किया गया है। साफ-सफाई और सुविधाओं के लिहाज से इन्हें पांच सितारा होटल जैसा लुक दिया गया है, ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके। साथ ही कोच में इस्तेमाल की गई सभी सामग्री HL3 अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुरूप है, जिससे सुरक्षा का स्तर भी काफी बढ़ गया है।

रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो, यूजर्स ने दिए रिएक्शन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस नए कोच का वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शेयर किया, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो पर यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “कोच शानदार है, लेकिन किराया किफायती होना चाहिए।” दूसरे यूजर ने कहा, “जनरल डिब्बों की भीड़ पर भी ध्यान दीजिए।” वहीं एक अन्य यूजर ने इसे “फाइव स्टार होटल जैसा अनुभव” बताया।

यात्रा अनुभव में बड़ा बदलाव संभव

अमृत भारत ट्रेन के इस नए कोच को भारतीय रेलवे के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। आधुनिक सुविधाएं, बेहतर डिजाइन और सुरक्षा मानकों के साथ यह ट्रेन आने वाले समय में यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक और यादगार बना सकती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!