Edited By Anu Malhotra,Updated: 23 May, 2026 01:36 PM

Twisha Sharma CCTV Footage: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक नया अपडेट सामे आया है। अब पुलिस को मौत से कुछ समय पहले का एक अहम CCTV फुटेज मिला है, जिसमें वह अपने ससुराल से करीब 100 मीटर दूर एक ब्यूटी सैलून में नजर आ रही हैं। इस फुटेज में...
Twisha Sharma CCTV Footage: ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक नया अपडेट सामे आया है। अब पुलिस को मौत से कुछ समय पहले का एक अहम CCTV फुटेज मिला है, जिसमें वह अपने ससुराल से करीब 100 मीटर दूर एक ब्यूटी सैलून में नजर आ रही हैं। इस फुटेज में ट्विशा सैलून में हेड मसाज लेती हुई दिख रही है। जिसमें उनका व्यवहार सामान्य बताया जा रहा है। इसी वजह से पुलिस अब उनकी मानसिक स्थिति और उस दिन की घटनाओं को नए एंगल से जांच रही है। पुलिस ने इस फुटेज को जब्त कर लिया है और इसकी जांच की जा रही है।
सैलून मालिक का बयान
सैलून की मालिक किरण परिहार के अनुसार, ट्विशा यहां नियमित रूप से आती थीं। उन्होंने बताया कि वह लंबे समय बाद लगभग नौ महीने के बाद सैलून आई थीं। इसके अलावा, ट्विशा की सास भी इसी सैलून की पुरानी ग्राहक बताई जा रही हैं। परिहार ने यह भी बताया कि घटना के बाद ट्विशा की सास ने उनसे संपर्क कर उस दिन की CCTV रिकॉर्डिंग और विजिट टाइम की जानकारी मांगी थी।
सैलून मालिक के अनुसार, उस दिन ट्विशा ने कोई पेमेंट नहीं किया था क्योंकि उन्होंने पहले से प्रीपेड पैकेज ले रखा था। यह पैकेज उन्होंने परिवार के एक फंक्शन के लिए कुछ महीने पहले खरीदा था। बाद में कई लोग सैलून पहुंचे और उन्होंने वीडियो फुटेज की मांग की। इनमें कुछ लोग खुद को कानूनी टीम से जुड़े हुए बता रहे थे। इसके बाद तकनीशियन की मदद से रिकॉर्डिंग निकालकर जांच टीम को दी गई।
टिकट बुकिंग से नया एंगल
जांच में यह भी सामने आया है कि ट्विशा ने 12 मई की सुबह भोपाल से जयपुर के लिए ट्रेन टिकट बुक किया था। वह 15 मई को अजमेर जाने की योजना में थीं, जहां उनके भाई तैनात हैं। इस जानकारी के बाद परिवार का दावा और मजबूत हो गया है कि वह भविष्य की योजना बना रही थीं और आत्महत्या की संभावना पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वायरल चैट का दावा
इसी बीच एक कथित व्हाट्सऐप चैट भी सामने आई है, जिसमें ट्विशा अपनी मां से कहती हैं कि उन्हें घर के माहौल में घुटन महसूस हो रही थी। हालांकि इस चैट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
आरोपी पति की गिरफ्तारी
दूसरी तरफ, पुलिस ने आरोपी पति समर्थ सिंह को कई दिनों की तलाश के बाद जबलपुर से गिरफ्तार कर भोपाल लाया है। उसे कटारा हिल्स थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। पुलिस अब उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है, ताकि उससे लंबी पूछताछ की जा सके।