रेलगाड़ियों के डिब्बों, एसी बसों में होगा इस विषाणुनाशक तकनीक का इस्तेमाल, सार्स-सीओवी-2 के संक्रमण को कम करने में होगा प्रभावी
Edited By Pardeep,Updated: 18 Jan, 2022 07:12 AM

विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित विषाणुरोधी नयी तकनीक सार्स-सीओवी-2 के हवा में संक्रमण को कम करने में पूरी तरह प्रभावी है और कोविड-19 महामारी से लड़ने के...
नई दिल्लीः विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा विकसित विषाणुरोधी नयी तकनीक सार्स-सीओवी-2 के हवा में संक्रमण को कम करने में पूरी तरह प्रभावी है और कोविड-19 महामारी से लड़ने के लिए इसे रेलगाड़ियों के डिब्बों, एसी बसों तथा अन्य बंद परिसरों में लगाया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने सोमवार को यह जानकारी दी।
विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री सिंह ने कहा कि वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर पांच राज्यों में आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सीमित क्षमता के साथ बंद परिसरों में बैठक के दौरान इस प्रौद्योगिकी के उपयोग के लिए कहेगी। महामारी के मद्देनजर कुछ दिनों के लिए रैलियों और रोड शो पर आयोग द्वारा प्रतिबंध के बीच यह कदम उठाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि रेलगाड़ियों के डिब्बों, वातानुकूलित बसों और संसद भवन में विषाणुनाशक प्रौद्योगिकी का सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है और अब यह आम जनता के लिए शुरू की जा रही है। सिंह ने कहा कि सीएसआईआर-सीएसआईओ (केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन) के माध्यम से मंत्रालय द्वारा विकसित अल्ट्रावायलेट-सी प्रौद्योगिकी सार्स-सीओवी-2 के हवा में संक्रमण को कम करने में पूरी तरह प्रभावी है और कोविड के बाद के समय में भी प्रासंगिक रहेगी।
Related Story

UPI New Rules: क्या महंगा होगा UPI से पेमेंट? ₹2,000 से ऊपर के मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर लगेगा 0.4%...

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, 2 लोगों की मौत, 12 अन्य घायल

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला की शर्मनाक करतूत, 2 हिंदुस्तानी सहेलियों की बेरहमी से की हत्या

मणिपुर में सुरक्षा बलों का बड़ा ऑपरेशन, 2 उग्रवादी गिरफ्तार, 9 पिस्तौल और ग्रेनेड समेत भारी हथियार...

IFFJK के तीसरे दिन युवाओं की प्रतिभा, AI तकनीक और क्षेत्रीय सिनेमा के अवसरों पर हुआ मंथन

एक घंटे का सफर 10 मिनट में, नई तकनीक से तैयार हुआ इंडोरा चौक-डिघोरी फ्लाईओवर; गडकरी ने गिनाई खूबियां

कनाडा में सपनों की उड़ान बनी अंतिम सफर, पायलट ट्रेनिंग के दौरान प्लेन क्रैश में 2 भारतीय छात्रों की...

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

कोयला संकट के बीच योगी सरकार का प्रभावी प्रबंधन, रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति जारी

'शेड्यूल' दवाओं के नियमन को मजबूत करेगी सरकार, मेडिकल स्टोर पर CCTV से होगी निगरानी