SBI Loan EMI: SBI ने सस्ता किया लोन, आज से मंथली EMI होगी कम

Edited By Updated: 15 Dec, 2025 08:52 AM

sbi repo rates repo rate cut sbi reduced interest rates sbi loan emi

देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने लेंडिंग रेट्स और कुछ टर्म डिपॉजिट रेट्स में कटौती की घोषणा की है। यह बदलाव आज 15 दिसंबर से लागू हो रहा है। रिजर्व बैंक के रेपो रेट में हालिया कटौती के बाद, SBI ने ब्याज दरों में 25 बेसिस...

नेशनल डेस्क:  देश का सबसे बड़ा बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने लेंडिंग रेट्स और कुछ टर्म डिपॉजिट रेट्स में कटौती की घोषणा की है। यह बदलाव आज 15 दिसंबर से लागू हो रहा है। रिजर्व बैंक के रेपो रेट में हालिया कटौती के बाद, SBI ने ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की कमी कर दी है। इसका मतलब साफ है—मौजूदा ग्राहकों के लिए ईएमआई कम होगी और नए लोन लेने वालों के लिए लोन सस्ता हो जाएगा।

कौन से लोन हुए सस्ते?

SBI ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स-बेस्ड लेंडिंग रेट (MCLR) में भी सभी टेन्योर के लिए 5 बेसिस पॉइंट की कटौती की है। उदाहरण के तौर पर, एक साल का MCLR, जो कई लोन का मुख्य बेंचमार्क है, अब 8.70% हो गया है, जबकि पहले यह 8.75% था। ओवरनाइट, एक महीने और तीन साल के MCLR रेट में भी कमी की गई है।

बैंक ने अपने एक्सटर्नल बेंचमार्क लिंक्ड रेट (EBLR) में भी कटौती की घोषणा की है। फ्लोटिंग-रेट रिटेल लोन जैसे होम लोन पर यह रेट लागू होता है। EBLR को 25 बेसिस पॉइंट घटाकर 8.15% से 7.90% कर दिया गया है। इसके अलावा, पुराने लोन लेने वालों के लिए बेस रेट 10.00% से घटाकर 9.90% कर दिया गया है।

ग्राहकों के लिए इसका मतलब यह है कि EBLR से जुड़े होम लोन लेने वालों और जिनके लोन का इंटरेस्ट रेट रीसेट होने वाला है, उनके लिए ईएमआई में राहत मिल सकती है। वहीं, फिक्स्ड डिपॉजिट निवेशकों को ज्यादातर स्टेबल रिटर्न ही मिलेगा, कुछ विशेष स्कीम और टेन्योर में मामूली कटौती की गई है।

फिक्स्ड डिपॉजिट रेट्स में बदलाव

3 करोड़ रुपये से कम की रकम वाले रिटेल फिक्स्ड डिपॉजिट में ज्यादातर रेट्स स्थिर हैं। हालांकि, SBI ने अपनी लोकप्रिय 444-दिन की ‘अमृत वृष्टि’ FDs पर ब्याज दर को 6.60% से घटाकर 6.45% कर दिया है।

सीनियर सिटिजन्स के लिए सभी टेन्योर में रेट अधिक हैं। लेकिन 2-3 साल के डिपॉजिट स्लैब में मामूली कटौती कर 6.95% से 6.90% कर दिया गया है। आम जनता के लिए इसी टेन्योर में रेट को 6.45% से घटाकर 6.40% कर दिया गया है।

इस बदलाव का सीधा फायदा लोन लेने वालों को मिलेगा, जबकि FD निवेशकों को ज्यादातर रिटर्न स्थिर ही नजर आएंगे। यह कदम SBI की ओर से मौजूदा आर्थिक हालात और RBI की पॉलिसी के मुताबिक ग्राहकों को राहत देने के लिए उठाया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!