अयोध्या राम मंदिर में बुजुर्गों और महिलाओं को मिलेगी ये विशेष सुविधा, जानें क्या है पूरा मामला

Edited By Updated: 06 Aug, 2026 08:34 PM

elderly people and women will get this special facility at the ayodhya ram mandi

अयोध्या के राम मंदिर में 70 साल या इससे अधिक उम्र के श्रद्धालुओं को पूर्व अनुमति के बिना सुगम दर्शन पास मिलेगा। केवल आधार कार्ड दिखाकर काउंटर से 10 मिनट में जारी होगा पास, बुजुर्ग अपने साथ एक सहायक भी ले जा सकेंगे। 3 साल तक के बच्चे के साथ आने वाली...

नेशनल डेस्क : अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दर्शन व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को सुगम दर्शन पास के लिए पहले से अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। वे केवल अपना आधार कार्ड दिखाकर पास प्राप्त कर सकेंगे।

ट्रस्ट ने राम दरबार के दर्शन के लिए लागू विशेष पास व्यवस्था भी पूरी तरह समाप्त कर दी है। अब श्रद्धालुओं को अलग से पास बनवाने की आवश्यकता नहीं होगी। सामान्य दर्शन कतार से रामलला के दर्शन करने के बाद श्रद्धालु सीधे मंदिर की पहली मंजिल पर स्थित राम दरबार के दर्शन कर सकेंगे।

अब तक राम दरबार के दर्शन सीमित संख्या में जारी किए जाने वाले विशेष पास के माध्यम से कराए जाते थे। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यह प्रक्रिया खत्म कर दी गई है, जिससे दर्शन अधिक आसान और तेज़ हो जाएंगे।

सावन के दौरान अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे समय में ट्रस्ट का यह फैसला भक्तों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब उन्हें अलग से आवेदन या पास बनवाने की औपचारिकता से नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे समय की भी बचत होगी।

श्रद्धालुओं ने भी नई व्यवस्था का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अब एक ही कतार से रामलला और राम दरबार दोनों के दर्शन आसानी से हो रहे हैं, जिससे पूरी यात्रा पहले के मुकाबले अधिक सुविधाजनक बन गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!