Edited By Rohini Oberoi,Updated: 12 Jun, 2026 01:40 PM

फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) की शुरुआत से ठीक तीन दिन पहले जापानी फुटबॉल टीम को एक बहुत बड़ा और दिल तोड़ने वाला झटका लगा है। जापानी टीम के स्टार मिडफील्डर और कप्तान वतारू एंडो (Wataru Endo) पैर की गंभीर चोट के कारण आगामी विश्व कप टूर्नामेंट से...
FIFA World Cup Shock : फीफा विश्व कप (FIFA World Cup) की शुरुआत से ठीक तीन दिन पहले जापानी फुटबॉल टीम को एक बहुत बड़ा और दिल तोड़ने वाला झटका लगा है। जापानी टीम के स्टार मिडफील्डर और कप्तान वतारू एंडो (Wataru Endo) पैर की गंभीर चोट के कारण आगामी विश्व कप टूर्नामेंट से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। इस निराशाजनक खबर के तुरंत बाद मशहूर फुटबॉल क्लब 'लिवरपूल' (Liverpool) की तरफ से खेलने वाले 33 वर्षीय एंडो ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से अपने संन्यास (Retirement) का भी ऐलान कर दिया है।
यह भी पढ़ें: Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के तुगलकाबाद में तड़के इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट: मुझे कोई पछतावा नहीं
जापान को विश्व कप के ग्रुप एफ में अपना पहला मैच नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है लेकिन इससे तीन दिन पहले वीरवार को 33 वर्षीय एंडो ने अपने एक्स अकाउंट पर जापानी भाषा में टूर्नामेंट से हटने का अपना फैसला सुनाया। जापान की टीम टेनेसी के नैशविले में अभ्यास कर रही है। फरवरी में अपने बाएं पैर की सर्जरी कराने वाले एंडो ने कहा, चोट लगने के बाद से अब तक मैंने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की है और मुझे कोई पछतावा नहीं है।
यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला: एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा डीजल मिलने पर लगी रोक, सख्त आदेश जारी
मैं अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से भी संन्यास ले रहा हूं। एंडो ने 31 मई को तोक्यो में आइसलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में वापसी की थी लेकिन वह हाफटाइम के बाद मैदान पर वापस नहीं लौटे थे। जापान की टीम के निदेशक मसाकुनी यामामोटो ने बताया कि डिफेंडर को इटाकुरा को नया कप्तान बनाया गया है जबकि फॉरवर्ड शुटो माचिनो को एंडो की जगह टीम में शामिल किया गया है।