'तुमने सत्येंद्र जैन को एक्सपोज़ किया, अब तुम्हारी बारी'... महाठग ने LG से की जेल अधिकारियों की शिकायत

Edited By Updated: 01 Mar, 2023 01:50 PM

thug sukesh wrote a letter to lg complaining about jail officials

जेल में बंद ठग सुकेश चंद्रशेखर ने सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले को लेकर दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है।

नेशनल डेस्क: जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले को लेकर दिल्ली के राज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखा है। सुकेश चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि जेल से उसका सीसीटीवी फुटेज असिस्टेंट सुपरीटेंडेंट दीपक शर्मा और डिप्टी सुपरिटेंडेंट जय सिंह ने लीक किया। सुकेश के मुताबिक दोनों ने धमकी देते हुए कहा कि तुमने सत्येंद्र जैन को एक्सपोज़ किया, अब तुम्हारी बारी है। सुकेश चंद्रशेखर ने सीसीटीवी फुटेज लीक मामले की राज्यपाल से जांच कराने की मांग की है।

'तुमने सत्येंद्र जैन को एक्सपोज़ किया'
महाठग सुकेश का कहना है कि सीसीटीवी लीक होना सीधे तौर पर सुरक्षा में सेंध लगाना है।महाठग ने पत्र में सुकेश ने दीपक शर्मा और जय सिंह दोनों पर धमकाने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। सुकेश चंद्रशेखर का आरोप है कि दोनों अधिकारियों ने EOW के सामने दिए गए बयान को वापस लेने की धमकी दी है। सुकेश ने कहा कि दीपक शर्मा और जय सिंह ने रेड के अगले दिन उसको बुलाकर कहा, "तुमने सत्येंद्र जैन को एक्सपोज़ किया, अब तुम्हारी बारी है। दुनिया को यह बताने के लिए तुम्हारे साथ कैसा व्यवहार किया जाता है।' 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!