Girlfriend को 487 गैर मर्दों के आगे परोसा, गंदे वीडियो बनाए, चैन नहीं मिला तो जानवरों के साथ भी संबंध...

Edited By Updated: 29 May, 2026 12:06 PM

france bank manager blackmails girlfriend and offers her to 487 men

फ्रांस की एक अदालत से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पूरी दुनिया सन्न है। यहां एक बैंक मैनेजर ने प्यार के नाम पर अपनी ही प्रेमिका को धोखे से जाल में फंसाया और फिर लगातार 7 साल तक ब्लैकमेल करके उसे हैवानियत के ऐसे...

Human Trafficking blackmail France court : फ्रांस की एक अदालत से इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर पूरी दुनिया सन्न है। यहां एक बैंक मैनेजर ने प्यार के नाम पर अपनी ही प्रेमिका को धोखे से जाल में फंसाया और फिर लगातार 7 साल तक ब्लैकमेल करके उसे हैवानियत के ऐसे दलदल में धकेल दिया जहां से उसका निकलना नामुमकिन हो गया था। आरोपी ने अपनी प्रेमिका को डरा-धमकाकर एक-दो नहीं, बल्कि 487 से ज्यादा अजनबी मर्दों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। अदालत में जब पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई तो जज से लेकर वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप गई।

सेक्स गेम के बहाने बुना खौफनाक जाल

यह दर्दनाक कहानी साल 2015 में शुरू हुई थी। 42 साल की लैटिटिया आर. की मुलाकात गिलाउम बुच्ची नाम के एक बैंक मैनेजर से हुई। बुच्ची ने लैटिटिया को 'साडोमासोचिस्टिक' (S&M - दर्द और आनंद का खेल) सेक्स गेम का हिस्सा बनने के लिए राजी किया। उसने भरोसा दिलाया था कि अगर लैटिटिया असहज महसूस करेगी तो वह रुक जाएगा। धीरे-धीरे यह खेल खतरनाक हिंसा में बदल गया। बुच्ची ने लैटिटिया के कुछ बेहद निजी (प्राइवेट) वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद वह इन वीडियो को इंटरनेट पर लीक करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा। लैटिटिया इस कदर डर गई कि वह चाहकर भी उसके चंगुल से आजाद नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें: हंसी-खुशी जयमाला हुई, अचानक फिर दूल्हे राजा ने कर दी 'वो वाली' डिमांड, चंद ही मिनटों में...

इस तरह शुरू हुआ जिस्मफरोशी का गंदा खेल

साल 2015 की क्रिसमस की पूर्व संध्या (Christmas Eve) पर इस दरिंदगी की शुरुआत हुई। बुच्ची ने लैटिटिया को जबरन एक हाईवे सर्विस स्टेशन पर भेजा और वहां अजनबी मर्दों के सामने खुद को पेश करने पर मजबूर किया। हैरान करने वाली बात यह थी कि आरोपी खुद फोन पर इस पूरी घिनौनी करतूत को सुन रहा था। कोर्ट में लैटिटिया ने रोते हुए कहा, उस वक्त मुझे लगा कि मैं अंदर से पूरी तरह मर चुकी हूं।

487 मर्दों के बाद मैंने गिनती ही छोड़ दी

हैवानियत की हदें तो तब पार हो गईं जब बुच्ची ने लैटिटिया को उन मर्दों की एक बकायदा लिस्ट बनाने पर मजबूर किया जिनके पास उसे भेजा गया था। कोर्ट में गवाही देते हुए लैटिटिया ने बताया, जब गिनती 487 मर्दों के पार हो गई तो मैंने डायरी में लिखना और गिनना ही बंद कर दिया। इस नरक में कई मर्द तो ऐसे थे जिनके पास मुझे जबरन 10-10 बार भेजा जाता था।

यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Fire: धू-धू कर जल उठा 'हटरी बाजार', भीषण आग की चपेट में आई इमारत, नगर सेना का जवान गंभीर

आरोपी को मिली 25 साल की सजा

सुनवाई के दौरान आरोपी बैंक मैनेजर गिलाउम बुच्ची ने माना कि उसने लैटिटिया के साथ बेरहमी से मारपीट की उसका गला घोंटने की कोशिश की और उसे जानवरों के साथ भी संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। हालांकि उसने बेशर्मी से अदालत में दलील दी कि यह सब 'आपसी सहमति' से हो रहा था।

फिलहाल अदालत ने आरोपी की दलीलों को सिरे से खारिज करते हुए गिलाउम बुच्ची को 25 साल जेल की सख्त सजा सुनाई है। कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि बुच्ची को अपनी सजा का कम से कम दो-तिहाई हिस्सा (करीब 16 साल से ज्यादा) बिना किसी राहत के जेल में ही काटना होगा, इसके बाद ही वह पैरोल की अपील कर सकेगा।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!