Rain Alert: 10, 11, 12, 13, 14, 15 और 16 सितंबर तक मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

Edited By Updated: 10 Sep, 2025 10:52 AM

torrential rain alert till 10 11 12 13 14 15 and 16 september strong winds

मानसून के इस सीजन ने देश के ज़्यादातर हिस्सों को जमकर भिगोया है और लगता है अब इसका अंतिम दौर भी कमजोर पड़ने के बजाय और ज़्यादा सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले सात दिन यानी 10 से 16 सितंबर तक देश के विभिन्न...

नेशनल डेस्क:   मानसून के इस सीजन ने देश के ज़्यादातर हिस्सों को जमकर भिगोया है और लगता है अब इसका अंतिम दौर भी कमजोर पड़ने के बजाय और ज़्यादा सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले सात दिन यानी 10 से 16 सितंबर तक देश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज़ बारिश, आंधी और तेज़ हवाएं देखने को मिल सकती हैं।

मानसून ने बदली चाल, अब आएगा दूसरा दौर
देश के कई राज्यों में पहले ही नदी-नालों से लेकर जलाशयों तक पानी से भर चुके हैं। अब IMD का कहना है कि मानसून ने 'करवट' ले ली है, और इसका असर एक बार फिर उत्तर, उत्तरपूर्व, दक्षिण, पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में दिखाई देगा। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं, वहीं कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक का भी असर रहेगा।

इन राज्यों में अलर्ट
उत्तर-पश्चिम भारत

दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। हवाएं 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी और मौसम में हल्की ठंडक का अहसास होगा।

उत्तर-पूर्व भारत
अगले एक हफ्ते तक मिजोरम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, त्रिपुरा और नागालैंड में तेज़ बारिश के साथ गरज-चमक बनी रहेगी। यहां कुछ क्षेत्रों में भूस्खलन की भी आशंका जताई जा रही है।

पश्चिम भारत
महाराष्ट्र, गोवा और कोंकण बेल्ट में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है। तेज़ हवाओं के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। तटीय इलाकों में मत्स्य पालन पर प्रतिबंध की सलाह दी गई है।

दक्षिण भारत
तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, यनम, रायलसीमा, आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में अगले सात दिन तक मौसम रहेगा सक्रिय। कई जिलों में लगातार बारिश और तेज़ हवाएं परेशान कर सकती हैं। कुछ जगहों पर जलभराव और बिजली गुल होने जैसी स्थितियां बन सकती हैं।

पूर्व और मध्य भारत
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और विदर्भ क्षेत्र में भारी से अति भारी बारिश का अनुमान है। किसान, यात्री और स्थानीय प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!