दर्दनाक हादसा : 6 लोगों की मौत... 100 फीट गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार

Edited By Updated: 21 May, 2026 05:31 PM

tragic accident 6 dead  pilgrims  car plunges into 100 foot deep gorge

उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में गुरुवार को एक महिंद्रा बी-6 कार के 100 फीट गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली में गुरुवार को एक महिंद्रा बी-6 कार के 100 फीट गहरी खाई में गिरने से 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी। पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की ओर से राहत और बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना सेनेटोरियम-दूनीखाल मार्ग पर सिरोड़ी के पास आज अपराह्न घटी। बताया जा रहा है कि एक लाल रंग की महिंद्रा बी-6 कार पर सिरोड़ी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक कार में सवार सभी छह लोगों की मौत हो गयी है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली भवाली पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। पुलिस और बचाव दल खाई में उतरकर शवों और वाहन को बाहर निकालने में जुटे हैं। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की पुष्टि की प्रक्रिया जारी है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी योगेश उनियाल ने घटना की पुष्टि की है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!