पानीपत में प्रेम प्रसंग का दुखद अंत: चचेरे भाई-बहन ने वंदे भारत के आगे कूदकर दी जान

Edited By Updated: 12 Jun, 2025 05:13 PM

tragic end of love affair in panipat cousin brother sister

हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। प्लेटफॉर्म नंबर 1 के सामने 19 वर्षीय युवक और उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को आशंका है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो...

नेशनल डेस्क: हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। प्लेटफॉर्म नंबर 1 के सामने 19 वर्षीय युवक और उसकी 16 वर्षीय चचेरी बहन ने वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस को आशंका है कि यह प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है।मृतकों की पहचान करनाल के घरौंडा के पास के निवासी के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जिसकी सूचना स्टेशन मास्टर ने जीआरपी थाना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल के शव गृह भिजवाया।

पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन मिला, जिससे मृतकों की पहचान हो पाई। फिलहाल इस मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी के चलते शर्मिंदगी से बचने के लिए उन्होंने यह कदम उठाया। जांच अधिकारी सुरेंद्र ने आगे बताया कि उन्हें स्टेशन मास्टर से घटना की सूचना मिली थी और अब तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी मिली है कि दोनों मंगलवार से ही घर से गायब थे।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!