Edited By Parveen Kumar,Updated: 25 Oct, 2026 07:33 PM

इडुक्की जिले के मनकुलम क्षेत्र में रविवार को एक इलायची के बागान में काम करने के दौरान एक बड़ा पेड़ गिर जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक महिलाएं जिले की सिंकुकुडी आदिवासी बस्ती की निवासी थीं।
नेशनल डेस्क : इडुक्की जिले के मनकुलम क्षेत्र में रविवार को एक इलायची के बागान में काम करने के दौरान एक बड़ा पेड़ गिर जाने से दो महिलाओं की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, दोनों मृतक महिलाएं जिले की सिंकुकुडी आदिवासी बस्ती की निवासी थीं।
उसने बताया कि दोपहर के समय जब छह लोग बागान में काम कर रहे थे, तभी एक बड़ा और सूखा पेड़ उन पर गिर गया, जिससे वे उसके नीचे दब गईं। साथ में काम कर रहे अन्य मजदूरों की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ को काटकर महिलाओं को बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया कि उनके शवों को बरामद कर अदिमाली तालुका अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह हादसा बारिश से जुड़ा हुआ नहीं था, क्योंकि दुर्घटना के समय इलाके में मौसम साफ था। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि जिले में भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बागानों में काम रोकने का निर्देश दिया था। अधिकारियों के अनुसार, पुलिस मामला दर्ज कर घटना की जांच करेगी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।