महाराष्ट्र : नांदेड़ में 100 फुट गहरी खाई में गिरा टेंपो, दर्शन कर लौट रहे तीन तीर्थयात्रियों की मौत

Edited By Updated: 17 Oct, 2026 09:24 AM

tempo falls into a 100 foot deep gorge in nanded three people die

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक टेंपो के करीब 100 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माहुर तहसील के केरोली घाट पर हुआ, जब यवतमाल से आए...

नांदेड़ : महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में एक टेंपो के करीब 100 फुट गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माहुर तहसील के केरोली घाट पर हुआ, जब यवतमाल से आए श्रद्धालुओं का वाहन एक मोड़ से गुजर रहा था। टेंपों में सवार लोग फर्नीचर की दुकान में काम करते थे और नवरात्र में माहुर स्थित मंदिर में दर्शन करने के बाद यवतमाल लौट रहे थे। 

पुलिस के अनुसार टेंपो घाट से नीचे उतर रहा था तभी सामने से एक वाहन कथित तौर पर तेज रफ्तार में गलत दिशा में आ गया और उसकी हेडलाइट की सीधी रोशनी पड़ने के कारण टेंपो चालक की आंखें चौंधिया गईं। वाहन से बचने के लिए चालक ने टेंपो को मोड़ने की कोशिश की। हालांकि, मोड़ पर मजबूत सुरक्षा दीवार या क्रैश बैरियर न होने के कारण टेंपो गहरी खाई में जा गिरा। टेंपो के पिछले खुले हिस्से में बैठे बाबराव ज्ञानोबा टेकाम (60), राहुल सुधाकर्राव ठाकरे (25) और प्रीतम रामराव प्रधान (38) खाई में जा गिरे। 

अधिकारी ने बताया कि ठाकरे और प्रधान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरे व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। चालक केबिन में बैठे प्रतीक अरविंद अडकिने (26), दत्ता मनोहर मेश्राम (35) और यशवंत अरविंद पाटिल (25) को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है। अधिकारी ने बताया कि रस्सियों और क्रेन की मदद से टेंपो और पीड़ितों को खाई से बाहर निकाला गया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!