Atiq Ahmed Son Death News: जनाजे में शामिल होने को तड़प रहे अबान के भाई उमर और अली, हाई कोर्ट से लगाई बड़ी गुहार

Edited By Updated: 07 Aug, 2026 11:01 AM

umar and ali brothers of the deceased are desperate to attend the funeral

झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की दर्दनाक मौत हो गई। बीते गुरुवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में 3 डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट से...

Atiq Ahmed Son Death News: झांसी-कानपुर हाईवे पर पूंछ थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान और उसके दोस्त सोनू की दर्दनाक मौत हो गई। बीते गुरुवार को झांसी मेडिकल कॉलेज में 3 डॉक्टरों के पैनल ने शवों का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर के कारण गंभीर ब्रेन हेमरेज हुआ था और पेट के अंदरूनी अंग, आंतें व हृदय बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे। अत्यधिक आंतरिक रक्तस्राव की वजह से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। अबान अतीक अहमद के 5 बेटों में से सबसे छोटा था। अतीक के सभी बेटों में से उमर और अली यूपी की अलग- अलग जेलों में बंद हैं। 
शाम को हो सकता है अंतिम संस्कार
अबान का अंतिम संस्कार आज शाम 4 से 5 बजे के बीच होने की उम्मीद है। इसके चलते कसारी- मसारी कब्रिस्तान में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।

भाइयों ने जताई जनाजे में शामिल होने की इच्छा

साथ ही ऐसी जानकारी सामने आई है कि अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उमर और अली ने हाई कोर्ट में पैरोल की अर्जी दाखिल करवाई है। इस पर आज दोपहर 12 बजे सुनवाई हो सकती है। यदि कोर्ट द्ववारा अर्जी मंजूर की जाती है को दोनों भाई अबान के जनाजे में शामिल हो सकते हैं।

 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!