इच्छाधारी नागिन बनी लड़की! बिस्तर पर छोड़ी सांप की खाल, सुबह जब खुला कमरा तो...

Edited By Updated: 12 Feb, 2026 05:05 PM

up auraiya woman escapes after leaving 5 foot long snake skin on bed

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती के लापता होने के मामले ने उस वक्त सनसनी फैला दी जब उसके बिस्तर पर कपड़ों के बीच लिपटी हुई 5 फुट लंबी सांप की केंचुली (खाल) बरामद हुई। गांव में जंगल की आग की तरह अफवाह फैल गई कि लड़की इच्छाधारी नागिन बन गई है...

Snake Skin Mystery : उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक युवती के लापता होने के मामले ने उस वक्त सनसनी फैला दी जब उसके बिस्तर पर कपड़ों के बीच लिपटी हुई 5 फुट लंबी सांप की केंचुली (खाल) बरामद हुई। गांव में जंगल की आग की तरह अफवाह फैल गई कि लड़की इच्छाधारी नागिन बन गई है लेकिन जब पुलिस ने मामले की तहकीकात की तो जो हकीकत सामने आई वह किसी थ्रिलर फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं थी।

सुबह जब खुला कमरा, तो उड़ गए होश

मामला तब शुरू हुआ जब युवती सुबह काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं निकली। घबराए परिजनों ने जब अंदर जाकर देखा तो लड़की गायब थी और उसके बिस्तर पर एक लंबी सांप की केंचुली सलीके से रखी हुई थी। यह मंजर देख परिवार और ग्रामीणों में दहशत फैल गई। अंधविश्वास का आलम यह था कि लोग उसे दैवीय घटना और लड़की के नागिन में बदलने का दावा करने लगे।

पुलिस की एंट्री और अंधविश्वास का अंत

बढ़ते हंगामे को देख पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जब बारीकी से जांच की तो उन्हें कुछ ऐसे सुराग मिले जिससे यह साफ हो गया कि यह कोई अलौकिक घटना नहीं बल्कि एक सोची-समझी साजिश थी।

यह भी पढ़ें: मर्यादा तार-तार! 15 साल के भतीजे को दिल दे बैठी चाची, भागकर करने वाली थी शादी, पकड़े जाने पर बोली- मैं इसके बिना...

पुलिस जांच में हुए चौंकाने वाले खुलासे

युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग था। उसने अपने प्रेमी के साथ भागने की योजना पहले ही बना ली थी। जांच में पता चला कि लड़की ने जानबूझकर सांप की केंचुली बिस्तर पर छोड़ी थी ताकि लोग इसे नागिन का मामला समझें और पुलिस या परिवार का ध्यान भटक जाए। पुलिस ने जब तकनीकी जांच शुरू की तो युवती के लोकेशन और योजना का राज खुल गया।

थाना प्रभारी का बयान

पीपीगंज थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया, "यह पूरी घटना लोगों को गुमराह करने के लिए रची गई थी। महिला ने गायब होने को रहस्यमयी बनाने के लिए जानबूझकर केंचुली का इस्तेमाल किया। वह अपने प्रेमी के साथ फरार हुई है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उनकी तलाश जारी है।"

यह भी पढ़ें: महाराज जी! मेरे पति की कामेच्छा बहुत अधिक है... ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए? प्रेमानंद का जवाब इंटरनेट पर तेजी से Viral

गांव में अब शांति, पुलिस को तलाश

जैसे ही पुलिस ने नागिन थ्योरी का पर्दाफाश किया गांव में फैली अफवाहें शांत हो गईं। हालांकि पुलिस अब उस रहस्यमयी केंचुली के स्रोत का भी पता लगा रही है कि युवती के पास वह कहां से आई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा और पूरी कहानी सबके सामने रखी जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!