UP: साइकिल से स्कूल जा रही तीन छात्राओं को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, गुस्साए परिजनों ने सड़क की जाम

Edited By Updated: 07 Sep, 2024 05:31 PM

up truck hits three girl students going to school on bicycle one dies

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक ने साइकिल सवार तीन छात्राओं को टक्कर मार दी जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई।

लखनऊः उत्तर प्रदेश के रायबरेली में सलोन कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रक ने साइकिल सवार तीन छात्राओं को टक्कर मार दी जिसमें एक छात्रा की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक छात्रा शैलजा (16), कंचन (17), और आरती शनिवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थीं। जैसे ही छात्राएं प्यारेपुर मोड़ के पास पहुंची तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि टक्कर में शैलजा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो छात्राओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया।

घटना से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने रायबरेली- प्रतापगढ़ मार्ग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में स्कूल की छात्राएं भी इस प्रदर्शन में शामिल हो गईं। इस दौरान काफी देर आवागमन प्रभावित रहा। बाद में सलोन थाने के प्रभारी प्रदीप कुमार बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों, छात्राओं को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!