उत्तर प्रदेश चुनाव : भाजपा ने और 8 उम्मीदवारों की सूची जारी की, दो महिलाओं को दिया टिकट

Edited By Updated: 26 Jan, 2022 12:11 AM

uttar pradesh elections bjp released the list of 8 more candidates

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को औरैया से गुड़िया कठेरिया और कानपुर देहात के रसूलाबाद से पूनम संखवार समेत आठ और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने जलेसर निर्वाचन

लखनऊ/नई दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को औरैया से गुड़िया कठेरिया और कानपुर देहात के रसूलाबाद से पूनम संखवार समेत आठ और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने जलेसर निर्वाचन क्षेत्र से संजीव कुमार दिवाकर और एटा जिले की मरहरा सीट से वीरेंद्र वर्मा उम्मीदवार घोषित किया है। 
PunjabKesari
भाजपा ने पटियाली से ममतेश शाक्य और अमांपुर (दोनों कासगंज जिले में) से हरिओम वर्मा का नाम घोषित किया है। पार्टी ने मैनपुरी जिले की किशनी सीट से प्रियारंजन आशु दिवाकर को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

इसी तरह इटावा जिले की भरथना विधानसभा क्षेत्र से सिद्धार्थ शंकर दोहरे को मैदान में उतारा गया है। औरैया, कानपुर देहात, एटा, कासगंज, मैनपुरी और इटावा जिलों में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होगा। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!