ब्रिटिश कंपनी का बड़ा दावा: भारत बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा उन्नत हवाई यात्रा बाजार, वर्टिकल विमान भीड़ को देंगे नई उड़ान

Edited By Updated: 09 Feb, 2026 06:41 PM

vertical aerospace bets on india for electric aircraft growth

ब्रिटिश कंपनी वर्टिकल एयरोस्पेस के सीईओ स्टुअर्ट सिंपसन ने कहा है कि भारत ईवीटीओएल विमानों के लिए दुनिया के सबसे अहम भविष्य के बाजारों में शामिल होगा। शहरी भीड़, जनसंख्या और आर्थिक वृद्धि भारत को उन्नत हवाई यात्रा का स्वाभाविक केंद्र बनाती है।

 International Desk: ब्रिटेन की अग्रणी एयरोस्पेस कंपनी ‘वर्टिकल एयरोस्पेस’ ने भारत को वर्टिकल टेकऑफ और लैंडिंग (EVTOL ) विमानों के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण भावी बाजारों में से एक बताया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) स्टुअर्ट सिंपसन ने कहा कि भारत की विशाल आबादी, तेज आर्थिक वृद्धि और गंभीर यातायात चुनौतियां इस तकनीक के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनाती हैं। तीन से आठ फरवरी तक आयोजित सिंगापुर एयरशो-2026 में भाग लेने के बाद सिंपसन ने यह टिप्पणी की। उन्होंने एक ईमेल में कहा कि हालांकि दीर्घकालिक पूर्वानुमान लगाना कठिन है, लेकिन भारत में ईवीटीओएल विमानों के लिए अपार संभावनाएं मौजूद हैं।

 

EVTOL विमान ऐसे उन्नत विमान होते हैं, जिन्हें उड़ान भरने और उतरने के लिए लंबे रनवे की आवश्यकता नहीं होती। ये हेलीकॉप्टर की तरह सीधे ऊपर उड़ान भर सकते हैं, हवा में स्थिर रह सकते हैं और सुरक्षित रूप से उतर सकते हैं। सिंपसन ने कहा कि भारत भविष्य में दुनिया के सबसे बड़े और उन्नत हवाई यात्रा बाजारों में से एक बन सकता है। उन्होंने कहा, “भारत EVTOL तकनीक के लिए एक स्वाभाविक आजमाइश स्थल है। यहां की बड़ी आबादी, युवा जनसांख्यिकी, बढ़ती आय, तेज आर्थिक विकास और बड़े शहरों में यातायात संकट इसकी प्रमुख वजहें हैं।” उन्होंने बताया कि भारत में हवाईअड्डों, अंतर-शहरी गलियारों, शहरी आवागमन, आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, माल ढुलाई और रक्षा क्षेत्र में भी EVTOL विमानों के उपयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

 

 

वर्टिकल एयरोस्पेस का प्रमुख उत्पाद ‘वालो’, एक पायलट संचालित चार सीट वाला इलेक्ट्रिक ईवीटीओएल विमान है, जो संचालन के दौरान शून्य उत्सर्जन करता है। सिंपसन के अनुसार, ‘वालो’ भारत की शहरी भीड़भाड़ की गंभीर समस्या से निपटने में अहम भूमिका निभा सकता है और घंटों की यात्रा को मिनटों में बदल सकता है।उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में भारत में हवाई पर्यटन, दर्शनीय स्थल भ्रमण, क्रिकेट मैचों और फिल्म समारोहों के लिए भी ‘वालो’ का उपयोग तेजी से बढ़ सकता है।सिंपसन ने जानकारी दी कि वर्टिकल एयरोस्पेस ने भारतीय निजी विमानन कंपनी ‘जेटसेटगो’ के साथ 50 ‘वालो’ विमानों की प्रस्तावित खरीद के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके साथ ही भारत में उन्नत हवाई यात्रा (एडवांस्ड एयर मोबिलिटी – AAM) सेवाओं को विकसित करने के लिए एक रणनीतिक सहयोग भी किया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!