दिल्ली में बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिनों में और गिरेगा पारा

Edited By Updated: 21 May, 2022 10:34 PM

weather becomes pleasant after rain in delhi

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश से शनिवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम...

नई दिल्लीः भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों ने बताया कि आसमान में बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश से शनिवार को दिल्लीवासियों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। इस दौरान अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने 23 और 24 मई को उत्तर पश्चिमी भारत में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं, धूल भरी आंधी आ सकती है या 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

‘स्काईमेट वेदर' की एक रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 22 मई तक मानसून पूर्व बारिश में तेजी आ सकती है और यह स्थिति 24 मई तक जारी रह सकती है। इससे दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में तापमान में कुछ गिरावट आ सकती है। आईएमडी के अनुसार, अगले दो से तीन दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बूंदाबांदी से पारा नियंत्रण में रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!