Edited By Pardeep,Updated: 10 Oct, 2026 06:18 AM

भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने को लेकर छिड़े विवाद के बीच एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिर से तीखा हमला बोला है। टेस्ला और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, "आदरणीय...
इंटरनेशनल डेस्कः भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवाएं प्रदान करने को लेकर छिड़े विवाद के बीच एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फिर से तीखा हमला बोला है। टेस्ला और स्पेसएक्स (SpaceX) के सीईओ एलन मस्क ने अपनी पोस्ट में व्यंग्यात्मक लहजे में लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री अंबानी, कृपया मेरी विनम्र माफी स्वीकार करें कि मुझे यह एहसास नहीं हुआ कि आप भारत के असली बॉस हैं"।
'एकाधिकारवादी शोषण' पर उठाया सवाल
एलन मस्क ने मुकेश अंबानी से सवाल करते हुए आगे लिखा, "स्वाभाविक रूप से, आप भारत के महान लोगों के अपने एकाधिकारवादी शोषण (monopolistic exploitation) को बनाए रखना पसंद करेंगे, लेकिन क्या आप फिर भी स्टारलिंक को प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने पर विचार करेंगे?"।
सुदूर इलाकों के बच्चों और छोटे कारोबारियों का दिया हवाला
स्टारलिंक के महत्व को रेखांकित करते हुए एलन मस्क ने कहा कि सभी देशों की तरह भारत में भी कई ऐसे इलाके हैं जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है। इंटरनेट न होने के कारण वहां के बच्चे शिक्षा के अवसरों से वंचित रह जाते हैं और छोटे व्यवसायों को अपने उत्पादों को वैश्विक बाजार में बेचने का मौका नहीं मिल पाता। मस्क ने दावा किया कि स्टारलिंक उनकी जिंदगी को बेहतर बना सकता है।