IMD Rain Alert: दिल्ली में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; जानें आपके शहर में कब थमेगा आसमानी आफत का ये दौर

Edited By Updated: 15 Mar, 2026 08:28 AM

weather changes in delhi ncr early in the morning rain in many areas

Delhi NCR News: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गर्मी की आहट के बीच रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश ने दस्तक दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है...

Delhi NCR News: दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। गर्मी की आहट के बीच रविवार सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा है और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश ने दस्तक दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि यह सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है।

दिल्ली-NCR में दिनभर रहेगा बादलों का पहरा
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में आज यानी 15 मार्च को मौसम सुहावना बना रहेगा। सुबह से दोपहर तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश की वजह से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। आज अधिकतम तापमान 29°C से 31°C और न्यूनतम तापमान 17°C से 19°C के बीच रहने का अनुमान है। 16 मार्च को भी बादल छाए रह सकते हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में ओले गिरने की आशंका
मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 19 मार्च के दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम बिगड़ा रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश व बर्फबारी की संभावना है। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं  IMD ने सावधान किया है कि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में ओले गिर सकते हैं, जो फसलों के लिए चिंता का विषय हो सकता है।

राजस्थान और UP में भी दिखेगा असर
उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पश्चिमी और पूर्वी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों तक धूल भरी आंधी और हल्की बारिश के आसार हैं। यहां हवा की रफ्तार 50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। खराब मौसम के दौरान बिजली के खंभों और पेड़ों के नीचे शरण न लें। तेज हवाओं और ओलावृष्टि के समय सुरक्षित स्थानों पर रहें।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!