पश्चिम बंगाल: रेलिंग तोड़ नहर में गिरी बस, 30 लोगों की मौत

Edited By Updated: 30 Jan, 2018 09:24 AM

west bengal bus falls into the canal

पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद में आज सुबह एक बस के पुल की रेलिंग  को तोड़ते हुए नदी में जा गिरने से कम से कम 24 लोगों के मरने की आशंका है। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं...

बहरामपुर: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद जिले के दौलताबाद में आज सुबह एक बस के पुल की रेलिंग  को तोड़ते हुए नदी में जा गिरने से कम से कम 30 लोगों के मरने की आशंका है। इस हादसे में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। यह बस करीमपुर से माल्दा जा रही थी। यह हादसा कोलकाता से लगभग 220 किमी दूर दौलताबाद में हुआ। 
PunjabKesari
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने सभी आधिकारिक कार्यक्रम रद्द करके घटनास्थल पर पहुंच गयी हैं। वह मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर स्वयं नजर रख रही हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को एक लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। बस को नदी से निकालने के प्रयास जारी हैं।
 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!