Bengal Madrasas: शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला: पश्चिम बंगाल के सभी मदरसों में Vande Mataram जरूरी

Edited By Updated: 21 May, 2026 09:50 AM

west bengal madrasas vande mataram bengal government madarsa suvendu adhikari

Bengal Madrasas: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने सभी स्कूलों में वंदे मातरम का पाठ अनिवार्य करने के एक सप्ताह बाद, राज्य के सभी मदरसों में भी राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार के मदरसा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया...

Bengal Madrasas: पश्चिम बंगाल की सुवेंदु अधिकारी सरकार ने सभी स्कूलों में वंदे मातरम का पाठ अनिवार्य करने के एक सप्ताह बाद, राज्य के सभी मदरसों में भी राष्ट्रगान गाना अनिवार्य कर दिया है। राज्य सरकार के मदरसा निदेशालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है कि राज्य भर के सभी मदरसों में सुबह की सभा के दौरान वंदे मातरम का पाठ करना अनिवार्य होगा। यह निर्देश 19 मई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।

जारी आदेश के मुताबिक, अब तक प्रार्थना को लेकर जारी पुराने सभी निर्देश और व्यवस्थाएं रद्द कर दी गई हैं। नई व्यवस्था के तहत सुबह की प्रार्थना सभा में छात्रों और शिक्षकों को ‘Vande Mataram’ गाना होगा। यह फैसला राज्य के सरकारी मॉडल मदरसों, सरकारी सहायता प्राप्त मदरसों, गैर सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त मदरसों, MSK और SSK संस्थानों पर भी लागू रहेगा। मदरसा शिक्षा निदेशालय ने इस आदेश की कॉपी जिलाधिकारियों, शिक्षा अधिकारियों और West Bengal Board of Madrasah Education समेत संबंधित विभागों को भेज दी है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि इसे सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद लागू किया गया है। सरकार का कहना है कि इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीय मूल्यों को मजबूत करना है। इसी बीच केंद्र सरकार भी ‘Vande Mataram’ को लेकर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। हाल ही में केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय गीत ‘Vande Mataram’ को राष्ट्रगान ‘Jana Gana Mana’ के समान कानूनी सुरक्षा देने पर सहमति जताई है।

प्रस्तावित बदलाव लागू होने के बाद ‘Vande Mataram’ के दौरान अपमान या बाधा डालना दंडनीय अपराध माना जा सकता है। मौजूदा कानून के तहत राष्ट्रगान में बाधा डालने पर जेल और जुर्माने का प्रावधान है। नए संशोधन के बाद यही नियम ‘Vande Mataram’ पर भी लागू किए जा सकते हैं। सरकार का मानना है कि इससे राष्ट्रीय गीत के सम्मान को और मजबूती मिलेगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!