पापा मैं जा रही हूं, यहां के लोग बहुत बुरे हैं...

Edited By Updated: 07 May, 2018 10:36 AM

whatsapp message suicide note madhubala

पापा मैं जा रही हूं आप सब से बहुत दूर...ये सब लोग बहुत बुरे हैं। मेरा जीना हराम किया हुआ है। मरने से पूर्व महिला ने अपने पिता को व्हाट्सएप मैसेज पर सुसाइड नोट घर में छुपाकर रखने की बात बताई। वहीं उसने काले स्क्रेच पैन से दीवार पर भी सुसाइड नोट लिखा...

नई दिल्ली/हरिशंकर: पापा मैं जा रही हूं आप सब से बहुत दूर...ये सब लोग बहुत बुरे हैं। मेरा जीना हराम किया हुआ है। मरने से पूर्व महिला ने अपने पिता को व्हाट्सएप मैसेज पर सुसाइड नोट घर में छुपाकर रखने की बात बताई। वहीं उसने काले स्क्रेच पैन से दीवार पर भी सुसाइड नोट लिखा है। मामला ज्योति नगर इलाके का है जहां ससुराल वालों से परेशान होकर एक महिला ने फांसी लगा ली।

मृतका मधुबाला (29) है। मधुबाला के पिता की निशानदेही पर पुलिस ने घर में मिक्कीमाउस में छुपाकर रखे गए दो पेज के सुसाइड नोट को बरामद कर लिया है। क्षेत्रीय एसडीएम की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक मधुबाला अपने परिवार के साथ गली नंबर-5, अशोक नगर में रहती थी। उसके परिवार में पति अमित के अलावा परिवार के अन्य सदस्य है।

साल 2015 को मधुबाला की अमित कुमार से शादी हुई थी। उसका मायका रेलवे रोड, आजादपुर का है। मधुबाला के पिता प्रीतम सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह उनके मोबाइल पर बेटी का मैसेज आया। उसने अपना जीवन समाप्त करने और सास-ससुर के जुल्मों का जिक्र किया। बेटी का मैसेज देखते ही फौरन उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन तब तक उनकी बेटी अपने कमरे में पंखे से फंदा बनाकर फांसी लगा चुकी थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!