एग्जिट पोल: जाने पांच राज्यों में किसकी बन रही है सरकार

Edited By Updated: 10 Mar, 2017 11:27 AM

whose state is going to be made in five states

पांच राज्यों में चुनावी नतीजों से पूर्व तमाम न्यूज चैनलों के एक्जिट पोल सामने आ चुके हैं। अधिकांश एक्जिट पोल में चार राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है

नई दिल्ली : एग्जिट पोल में उत्तरप्रदेश में त्रिशंकु विधानसभा के आसार नजर आ रहे हैं जहां भाजपा 164 से 210 सीट हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभर सकती है। बहरहाल अधिकतर अनुमानों में पंजाब में कांग्रेस और आप के बीच कड़ी टक्कर दिखाई जा रही है। एग्जिट पोल में उत्तराखंड में भाजपा की जीत का अनुमान जताया जा रहा है वहीं भगवा पार्टी गोवा में भी बढ़त हासिल कर सकती है लेकिन बहुमत से दूर रह जाएगी।

टाइम्स नाउ-वीएमआर चुनाव सर्वेक्षण में उत्तरप्रदेश में भाजपा को 190 से 210 सीट मिलने का अनुमान लगाया गया है वहीं इंडिया टीवी-एमआरसी ने भाजपा को 185 सीट और एबीपी-लोकनीति सीएसडीएस ने पार्टी को 164 से 176 सीट मिलने का आसार व्यक्त किया है।

भाजपा अगर उत्तरप्रदेश में सत्ता में आती है तो 15 वर्ष बाद वह राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस राज्य की सत्ता पर काबिज होगी। तीनों अनुमान में समाजवादी पार्टी-कांग्रेस गठबंधन को क्रमश: 110 से 130, 120 और 156 से 169 सीट दी गई है वहीं मायावती की पार्टी बसपा को 57 से 74, 90 और 60 से 72 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।

पंजाब में 117 सीटों पर इंडिया टुडे-एक्सिस एग्जिट पोल में कांग्रेस को 62 से 71 सीट मिलने की बात कही गई है जो कि पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है वहीं अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 42 से 51 सीट मिलने की संभावना जताई गई है। शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठबंधन को राज्य में सत्ता से बाहर जाते हुए दिखाया गया है जो पिछले एक दशक से वहां सरकार चला रहा है। सभी सर्वेक्षण में गठबंधन को दहाई का आंकड़ा छूते हुए भी नहीं बताया गया है।

बहरहाल इंडिया टीवी-सी वोटर ने आप को 59 से 67 सीट मिलने की संभावना व्यक्त की है वहीं कांग्रेस को इसने 41 से 49 के बीच सीट दी है। इंडिया न्यूज-एमआरसी और न्यूज 24-चाणक्या ने दोनों दलों को क्रमश: 55 और 54 सीटें दी हैं।

उत्तराखंड में भाजपा सत्ता में लौटती दिख रही है। इंडिया टुडे और न्यूज 24 ने पार्टी के लिए आसान जीत का अनुमान जताया है दोनों सर्वे में इसे क्रमश: 46 से 53 सीट और 53 सीट मिलने की बात कही है जो 70 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत का आंकड़ा है।

बहरहाल इंडिया टीवी ने दोनों दलों को क्रमश: 29 और 35 सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। इंडिया टुडे ने 40 सदस्यीय गोवा विधानसभा में भाजपा को 18 से 22 सीट मिलने की संभावना जताई है जबकि कांग्रेस को नौ से 13 सीट मिल सकती है। वहीं इंडिया टीवी ने त्रिशुंक विधानसभा के आसार जताए हैं जहां भाजपा को 15 से 21 और कांग्रेस को 12 से 18 सीट मिल सकती है।

एनडीटीवी ने कई एग्जिट पोल का औसत निकालकर देश के सबसे बड़े राज्य में भाजपा को 179 सीट, सपा-कांग्रेस को 136 और बसपा को 77 सीट मिलने का अनुमान जताया है। इसने पंजाब में कांग्रेस को 55 सीट और आप को 54 सीट मिलने की संभावना जताई है। पंजाब में अकाली दल-भाजपा गठबंधन को महज सात सीटों पर सिमटते हुए बताया गया है।  उत्तराखंड में भाजपा को इसने 43 सीट दी है जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस को 23 सीट दी गई है। मणिपुर में सत्तारूढ़ कांग्रेस और भाजपा को इसने क्रमश: 26 और 24 सीट दी हैं। कांग्रेस पिछले 15 वर्षों से पूर्वोत्तर के इस राज्य में सत्तारूढ़ है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!