LPG Gas Cylinder : सप्लाई ठीक या सिस्टम खराब… बुकिंग के 15 दिन बाद भी क्यों नहीं मिल रहा सिलेंडर? लोगों में बढ़ी नाराजगी

Edited By Updated: 24 Mar, 2026 05:54 AM

why is the cylinder still not being delivered even 15 days after booking

देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है। समय पर बुकिंग करने के बावजूद लोगों को 10–15 दिन तक सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

नेशनल डेस्कः देश की राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर बड़ी समस्या सामने आ रही है। समय पर बुकिंग करने के बावजूद लोगों को 10–15 दिन तक सिलेंडर नहीं मिल रहा, जिससे आम लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है।

एजेंसियों के बाहर सुबह से लंबी कतारें

नजफगढ़, उत्तम नगर, विवेक विहार, लक्ष्मी नगर, शाहदरा, मयूर विहार, संगम विहार, बदरपुर और कालकाजी जैसे इलाकों में सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर भीड़ और लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं।

तय तारीख पर नहीं हो रही डिलीवरी

उपभोक्ताओं का कहना है बुकिंग के समय जो तारीख दी जाती है, उस दिन सिलेंडर नहीं मिलता। कई बार डिलीवरी बॉय फोन करके आने की बात करता है, लेकिन बाद में नहीं आता। इससे लोगों का भरोसा डिलीवरी सिस्टम पर कम होता जा रहा है।

एजेंसियों का दावा—सप्लाई सामान्य

राजघाट और आरके पुरम समेत कई एजेंसियों के संचालकों का कहना है:

  • दिल्ली में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है
  • ज्यादातर लोगों को समय पर गैस मिल रही है
  • देरी सिर्फ ट्रांसपोर्ट या तकनीकी वजहों से हो सकती है

यानी एजेंसियां इस समस्या को बड़ा मुद्दा मानने से इनकार कर रही हैं

असली समस्या डिलीवरी सिस्टम?

लोगों का आरोप है कि सप्लाई ठीक है, लेकिन डिलीवरी सिस्टम फेल हो रहा है। सही समय पर जानकारी नहीं दी जाती साथ ही ट्रैकिंग और मैनेजमेंट में कमी है।

छोटे कारोबार पर भारी असर

एलपीजी संकट का सबसे ज्यादा असर छोटे व्यापारियों पर पड़ा है। ढाबे, रेहड़ी-पटरी और छोटे होटल बंद होने की कगार पर हैं। कई जगह चूल्हे ठंडे पड़ चुके हैं।

होटल और रेस्तरां भी प्रभावित

करोल बाग, पहाड़गंज, द्वारका, कश्मीरी गेट जैसे इलाकों में गैस की सप्लाई आधी रह गई है, मेन्यू में कटौती की जा रही है और कई होटल सिर्फ एक टाइम खाना बना रहे हैं।

लोगों की मांग

लोगों का कहना है कि अगर डिलीवरी का सही समय और जानकारी मिल जाए तो समस्या काफी कम हो सकती है। डिलीवरी सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!