फडणवीस के इस्तीफे पर पत्नी का ट्वीट- पलट के आऊंगी...मौसम जरा बदलने दे

Edited By Updated: 26 Nov, 2019 10:11 PM

wife s tweet on fadnavis s resignation

देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने भावुक ट्वीट किया है। फडणवीस की पत्नी का ये ट्वीट तब आया है, जब उनके पति ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इस ट्वीट में एक गजल की पक्तियों का जिक्र किया गया करते हुए अमृता...

नेशनल डेस्कः देवेंद्र फडणवीस की पत्नी ने भावुक ट्वीट किया है। फडणवीस की पत्नी का ये ट्वीट तब आया है, जब उनके पति ने महाराष्ट्र के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। इस ट्वीट में एक गजल की पक्तियों का जिक्र किया गया करते हुए अमृता फडणवीस ने लिखा है कि पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिजा की जद में हूं मौसम जरा बदलने दे। बता दें कि अमृता फडणवीस खुद गायिका रही हैं।

अमृता फडणवीस ने हिन्दी और अंग्रेजी में ट्वीट करते हुए लिखा है, "पलट के आऊंगी शाखों पे खुशबुएं लेकर, खिज़ां की ज़द में हूं मौसम जरा बदलने दे! धन्यवाद महाराष्ट्र इन यादगार पांच सालों के लिए...आपने मुझे जो प्यार दिया है उससे ये दिन मुझे बार-बार याद आएंगे। मैंने अपनी योग्यता के मुताबिक अपना रोल अदा करने की कोशिश की, इस दौरान मेरी एक ही इच्छा थी कि मैं एक सकारात्मक बदलाव ला सकूं।" अमृता फडणवीस अपनी गायकी और अपने शोज के लिए काफी चर्चित रहती हैं. उन्हें अक्सर सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी देखा जाता है।
PunjabKesari
अमृता फडणवीस ने जो लाइनें ट्वीट की हैं वो एक गजल की लाइन की है। इस गजल की आगे की पंक्तियां इस प्रकार हैं।  "वही रूतबा वही जलाल होगा फिर से...अभी बुरा वक्त है इसको जरा गुजरने दो..."

बता दें कि लगभग 80 घंटे के उठा-पटक भरे घटनाक्रम के बाद देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को दोपहर 3.30 बजे सीएम पद से इस्तीफे का ऐलान किया था। इसके बाद उन्होंने राजभवन जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया था। फडणवीस ने कहा कि उनके पास बहुमत नहीं है लिहाजा वो इस्तीफा दे रहे हैं।

अमृता फडणवीस ने इससे पहले 23 नवंबर को भी ट्वीट किया था। 23 नवंबर को ही सुबह सुबह देवेंद्र फडणवीस ने सीएम पद की शपथ ली थी। इसके बाद अमृता ने ट्वीट करते हुए लिखा था, " बधाई हो देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार, आपने कर दिखाया है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!