वादों को पूरा करेंगे, 'नया केरल' बनाएंगे: सतीशन

Edited By Updated: 14 May, 2026 04:53 PM

will fulfill promises build a new kerala satheesan

केरल के भावी मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने 'इतनी बड़ी जिम्मेदारी' सौंपने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह तथा अन्य नेता एक टीम के रूप में काम करते हुए 'नया केरल' बनाएंगे और जनता से किए वादों को पूरा करेंगे।...

नेशनल डेस्क: केरल के भावी मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने ''इतनी बड़ी जिम्मेदारी'' सौंपने के लिए बृहस्पतिवार को कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह तथा अन्य नेता एक टीम के रूप में काम करते हुए 'नया केरल' बनाएंगे और जनता से किए वादों को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस आलाकमान की ओर से अपने नाम की घोषणा के बाद सतीशन ने यह भी कहा कि अब केरल में नया युग शुरू होगा। सतीशन ने संवाददाताओं से कहा, ''केरल के लोगों ने हमें एक बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्होंने 10 साल लंबे वामपंथी शासन को समाप्त किया और 140 विधानसभा सीटों में से 102 सीटों पर हमें जीत दिला कर सत्ता सौंपी। इसलिए, हमने जनता से जो वादा किया है, हम उसे एक-एक करके पूरा करेंगे।''

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर गायब होगी वाली AI Chat, न रिकॉर्ड रहेगा, न हिस्ट्री; जानिए कैसे?

 

उनका कहना था, ''हम सभी लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने, केरल को बदलने, एक नया केरल बनाने और 'पुथु युगम' (नया युग) शुरू करने के लिए समर्पण के साथ कड़ी मेहनत करेंगे।'' सतीशन ने यह भी कहा, ''हम राजनीतिक और सार्वजनिक कार्य की परिभाषा फिर से लिखेंगे।'' केरल के भावी मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल को भी धन्यवाद दिया और कहा कि उन्होंने पार्टी के प्रयासों में समन्वय किया और सभी कार्यों में सहयोग दिया, जिससे राज्य विधानसभा चुनाव में पार्टी को बड़ी जीत हासिल करने में मदद मिली। उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ और प्रदेश प्रभारी दीपा दासमुंशी का भी धन्यवाद किया। सतीशन ने कहा, ''मैं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और यूडीएफ के सहयोगी दलों का ऋणी हूं।''

ये भी पढ़ें- अरे! उड़ गए नन्हे मियां उड़ गए... देखें बरेली में तूफान का वो खौफनाक वीडियो जिसे देख धड़कनें रुक जाएंगी

 

यह पूछे जाने पर कि विधायकों का बहुमत उनके साथ नहीं है तो केरल के भावी मुख्यमंत्री ने कहा, ''किसने कहा कि मुझे विधायकों का समर्थन नहीं है, यह सब बातें आप (मीडिया) लोगों ने गढ़ी हैं।'' उन्होंने निर्णय में देरी की बात को भी खारिज किया और कहा कि प्रदेश में कई नेता हैं और ऐसे में कांग्रेस नेतृत्व ने व्यापक मंथन के बाद उनके नाम पर फैसला किया। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!