Edited By Parveen Kumar,Updated: 15 Aug, 2026 08:42 PM

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में शनिवार को करंट लगने से 36 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई, जब अनूप की पत्नी सीमा बकरी चराने के लिए गांव से बाहर गई थी।
नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के एक गांव में शनिवार को करंट लगने से 36 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह घटना पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई, जब अनूप की पत्नी सीमा बकरी चराने के लिए गांव से बाहर गई थी।
इसी दौरान वह बिजली के ट्रांसफॉर्मर के पास लटक रहे तार की चपेट में आ गई और गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस मामले में विस्तृत कार्रवाई की जा रही है।