कंपनी में लगे ‘वाटर कूलर' से कर्मचारी को लगा जोरदार करंट, हुई मौत

Edited By Updated: 30 Sep, 2025 12:11 AM

worker dies of electrocution from water cooler at noida company

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में स्थित एक कंपनी में ‘वाटर कूलर' से कथित रूप से करंट लगने से एक श्रमिक की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल कुमार के तौर पर हुई है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों...

नेशनल डेस्क: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में स्थित एक कंपनी में ‘वाटर कूलर' से कथित रूप से करंट लगने से एक श्रमिक की सोमवार को मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान अनिल कुमार के तौर पर हुई है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

थाना फेस- 2 के प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि सेक्टर 83 स्थित कंपनी में काम करने वाले अनिल कुमार को सोमवार दोपहर कंपनी में लगे ‘वाटर कूलर' से करंट लग गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि कुमार को भंगेल स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!